नोएडा

UP By Election Result 2018 Live : ये हैं सपा-रालोद गठबंधन की जीत के 10 बड़े कारण

UP By Election 2018 Result Live Update : सपा-रालोद गठबंधन की जीत से भाजपा को बड़ा झटका

2 min read
May 31, 2018

बिजनौर। नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में हुए मतदान के बाद चुनाव परिणाम की मतगणना लगातार जारी है। अब तक यहां भाजपा के दिवंगत विधायक लोकेंद्र सिंह की पत्नी अवनि सिंह और सपा-रालोद गठबंधन उम्मीदवार नईमुल हसन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा था। लेकिन, 22वें राउंड के बाद सपा प्रत्याशी नईमुल हसन ने काफी बड़े अंतर से भाजपा प्रत्याशी अवनि सिंह पर बढ़त बना ली है, जिससे उनका जीतना लगभग तय है।

ये भी पढ़ें

सपा-रालोद प्रत्याशी का जीत को लेकर बड़ा दावा, बोले- इस कारण अब विजय पक्की

बता दें कि यहां कुल 25 चरण होने हैं, लेकिन 22 चरणों की गिनती के बाद भाजपा काफी पीछे चल रही है। राउंड में यहां सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी नईमुल हसन को कुल 85020 मत मिले हैं तो वहीं भाजपा प्रत्याशी अवनि सिंह ने 74470 मत प्राप्त किए हैं। इस तरह नईमुल हसन ने 10550 वोटों से बढ़त बनाई हुई है। फिलहाल मतगणना केंद्र से भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों का मायूस होकर निकलना शुरू हो गया तो वहीं सपा-रालोद समर्थकों में खुशी की लहर है। इस उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी जनसभा की थी। साथ ही कई अन्य जनपदों के भाजपा नेताओं ने भी डेरा डाल रखा था। जबकि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन कोई जनसभा नहीं की।

1-सपा प्रत्याशी की जीत का सबसे बड़ा कारण गठबंधन

2-दलित वोट सपा प्रत्याशी को मिलना

3-नूरपुर क्षेत्र में मुस्लिम वोट ज्यादा होना

4-वोटिंग परसेंटेज बढ़ना

5-रमजान में भी मुस्लिम मतदाताओं का घर से निकलना

6-हिन्दू मतदाताओं का घर से कम निकलना

7-भाजपा में गुटबाज़ी का भी मिला फायदा

8-दलित वोट के साथ-साथ अन्य वोटरों का भी मिला समर्थन

9-मृतक भाजपा विधायक के काम को लेकर मतदाताओं में थी नाराज़गी

10-सपा प्रत्याशी को रालोद से गठबंधन से मिला जाट समुदाय का वोट

ये भी पढ़ें

Kairana Bypolls Live Update : भाजपा को हराने के लिए ये दुश्मन हो गए एक
Updated on:
31 May 2018 03:04 pm
Published on:
31 May 2018 12:29 pm
Also Read
View All