नोएडा

बड़ी खबर: बड़े नेताओं और मंत्रियों के वाट्सएप ग्रुप पर अश्लील वीडियो पोस्ट करने के बाद मचा बवाल

जिले की एक चेयरमैन के पति ने वाट्सएप ग्रुप पर की थी कई अश्लील वीडियो पोस्ट

2 min read
Apr 16, 2018

अमरोहा. रॉयल ग्रुप ऑफ अमरोहा के नाम से बने एक वाट्सएप ग्रुप पर अश्लील वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद खलबली मच गई। बता दें कि इस ग्रुप में कई विधायक, पूर्व मंत्री, अधिकारियों के साथ महिलाएं भी जुड़ी हैं। बताया जा रहा है कि ये अश्लील वीडियो जिले की एक चेयरमैन के पति द्वारा पोस्ट की गई थीं। अब ग्रुप एडमिन व कई सदस्य इस मामले में पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- मंदिर में महिलाओं से अश्लील हरकत करने वाले ढोंगी बाबा का महिलाओं ने किया ये हाल

ये भी पढ़ें

बड़ी खबर: भाजपा की इस विधायक ने ही खोल दी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दावों की पोल

दरअसल, ये पूरी घटना शनिवार दोपहर बाद की है। वाट्सएप पर चल रहे रॉयल ग्रुप ऑफ अमरोहा के नाम से ग्रुप में शनिवार दोपहर बाद ग्रुप में जिले की एक चेयरमैन के पति ने अश्लील वीडियो पोस्ट कर दी। उन्होंने एक के बाद एक दस अश्लील वीडियो पोस्ट की तो ग्रुप में खलबली मच गई। ग्रुप पर अश्लील पोस्ट करते ही कुछ लोगों ने ग्रुप लेफ्ट कर दिया तो ग्रुप एडमिन व अन्य सदस्यों ने इसका विरोध किया। मामला तूल पकड़ते देख अश्लील पोस्ट करने वाले चेयरमैन पति ने भी फौरन ग्रुप लेफ्ट कर दिया।

यह भी बता दें कि इस वाट्सएप ग्रुप में अमरोहा के अलावा मुरादाबाद, सम्भल, रामपुर के साथ ही देश के अन्य कई शहरों से गणमान्य लोग भी जुड़े हैं। इनमें कई विधायक, पूर्व मंत्री, अधिकारियों के साथ महिलाएं भी शामिल हैं। ग्रुप में अश्लील वीडियो पोस्ट किए जाने को लेकर अन्य वाट्सएप ग्रुपों में भी चर्चा का बाजार गरम है। अब रॉयल ग्रुप ऑफ अमरोहा पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए मांग की जा रही है। रविवार को ग्रुप एडमिन व कई सदस्य इस मामले में कार्रवाई कराने की तैयारी करते रहे, लेकिन देर शाम तक तहरीर नहीं दी गई थी।

ये भी पढ़ें

शिक्षा क्षेत्र को लेकर डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा का बड़ा बयान
Published on:
16 Apr 2018 11:56 am
Also Read
View All