नोएडा

नोएडा: ओला कैब में महिला वकील के साथ चालक ने की छेड़छाड़

पीड़ित महिला वकील ने नोएडा के थाना सेक्टर-49 में दर्ज कराया केस

2 min read
Apr 21, 2018

नोएडा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही महिला सुरक्षा के लाख दावे करें, लेकिन प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला नोएडा के सेक्टर—76 का है। जहां एक महिला वकील ने कहीं जाने के लिए ओला कैब बुक की थी, लेकिन चालक ने उनके साथ कुछ ऐसा किया कि वह जोर—जोर से चिल्लाने लगी। इसके बाद कैब चालक महिला वकील को बीच रास्ते में ही उतार फरार हो गया। महिला वकील ने थाना सेक्टर-49 में केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस ओला कैब चालक की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ें

आईपीएल मैच के दौरान बिजली कटने से नाराज दबंग ने सब-स्टेशन ऑपरेटर को गोलियों से भूना

जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला वकील सेक्टर—76 स्थित एक सोसाइटी में रहती है। गुरुवार को उन्होंने सोसाइटी कहीं जाने के लिए एक ओला कैब बुक की थी। इसके बाद कैब चालक कय्यूम सैफी कार लेकर सेक्टर—76 स्थित सोसाइटी पहुंचा। महिला वकील ने आरोप लगाया है कि जैसी ही वह कैब में बैठी तो चालक ने अश्लील गाने चला दिए। जब उन्होंने बंद करने के लिए कहा तो आरोपी उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा। इस पर पीड़िता ने मदद के लिए शोर मचाया तो कैब चालक उन्हें बीच रास्ते में छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद महिला वकील ने थाना सेक्टर-49 में ओला कैब का नंबर दर्ज कराते हुए केस दर्ज कराया है। साथ ही उन्होंने ओला कंपनी से भी चालक की गंदी हरकत की शिकायत की। इसके कंपनी ने कैब चालक को अपने नेटवर्क से हटा दिया और सफर के दौरान महिला वकील के साथ हुई घटना पर खेद जताते हुए दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

इधर थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि महिला वकील की शिकायत पर चालक के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया है। महिला वकील द्वारा दिए गए कैब नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। साथ ही कंपनी से भी कैब चालक के बारे में जानकारी मांगी गई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।

ये भी पढ़ें

हाईप्रोफाइल लड़के से पहले बढ़ाया दोस्ती का हाथ फिर अपहरण कर कुचल दिया सिर, हत्यारों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Published on:
21 Apr 2018 01:59 pm
Also Read
View All