
Noida news: देश के हाईटेक शहर नोएडा के सेक्टर 140 में ओनम का पर्व मनाया गया। इस दौरान केरल की मशहूर करली फाइट के प्रदर्शन के साथ ही कथक का प्रदर्शन भी किया गया। इस मौके पर फैक्सी भी पहुंचे। हाल ही में वह अपने चाहने वालों के लिए 'आई सी पैराडाइज' लेकर आए हैं, जिसे सुनकर दर्शक रोमांच का अनुभव करेंगे।
सेक्टर—140 में मनाए गए ओनम पर्व के दौरान केरल के रहने वाले वे लोग पहुंचे, जो शहर में रह रहे हैं। इनके अलावा कलरी फाइट सीखने वाले युवक और युवतियों के परिजन भी वहां पहुंचे।
इस मौके पर केरल में जन्मे फैक्सी ने कहा कि ओनम केरल वासियों को एकसाथ लेकर आ जाता है। वे दुनिया के किसी भी कोने में हों, ओनम पर्व पर जरूर मिलते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि करली केरल की मार्शल आर्ट है, जिसे यहां पर सिखाया जा रहा है।
बता दें फैक्सी आई सी पैराडाइज वीडियो लेकर आए हैं। इसे मोनिका सोमर ने निर्देशित किया है। वह एक गायक, कलाकार और लेखक भी हैं। इस दौरान उन्होंने केरल के सभी लोगों को ओनम पर्व की बधाई दी और एक बार फिर से आने वाले 2024 के ओनम पर्व में मिलने का वादा किया।