3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Meerut News: इश्कबाज दरोगा पर धोखेबाजी का आरोप, शादी करने को धरने पर बैठी महिला

Meerut News: आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने एक पुलिस इंस्पेक्टर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के संबंध में अभद्र टिप्पणी किए जाने पर एफआईआर की मांग की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 12 Sep 2023, 4:28 PM IST

Woman sat on strike against inspector husband demand for FIR

Meerut News: आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने एक पुलिस इंस्पेक्टर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के संबंध में अभद्र टिप्पणी किए जाने पर एफआईआर की मांग की है। पुलिस कमिश्नर नोएडा को भेजी अपनी शिकायत में अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उस महिला ने लगभग 20 दिन पूर्व नोएडा में तैनात एक इंस्पेक्टर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया, जिसमें आज तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

कल उन्होंने इस मामले में आजाद अधिकार सेना की ओर से प्रयासरत विनय बिहारी की एसीपी नोएडा 1 रामकृष्ण तिवारी से बातचीत की रिकॉर्डिंग की जांच की मांग की। जिसमे वे मामले में कार्रवाई करने की जगह खुद बहुत अधिक टेंशन में होने और अपनी ट्रांसफर के जुगाड़ में लगे होने की बात कह रहे थे। इस संबंध में अमिताभ ठाकुर द्वारा ट्विटर (एक्स) पर की गई शिकायत पर एक व्यक्ति ने उस महिला के संबंध में न सिर्फ अभद्र टिप्पणी की बल्कि यह भी कहा कि वह महिला पैसे लेकर शिकायत कर रही है।

अमिताभ ठाकुर ने उसे अत्यंत आपत्तिजनक और दुखद बताया और कहा कि जहां एक ओर अब तक उस महिला की एफआईआर दर्ज नहीं हुई है, वही उसे इस प्रकार से जलील किया जा रहा है।
अतः उन्होंने इस प्रकार के टिप्पणी करने वाले के खिलाफ अविलंब एफआईआर की मांग की है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश