नोएडा

मौसम विभाग ने जारी किया यूपी के इन जिलों में ऑरेज अलर्ट, आज आ सकता है तूफान

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दिल्ली-एनसीआर के अलावा सहारनपुर, रुड़की, मुजफ्फनगर व मुरादाबाद में भारी बारिश हो सकती है
2 min read
• •
Updated: 24 Sep 2018, 9:51 AM IST
Delhi NCr Weather
मौसम विभाग ने जारी किया यूपी के इन जिलों में ऑरेज अलर्ट, आज आ सकता है तूफान

नोएडा। दिल्‍ली-एनसीआर में सोमवार यानी आज ऑरेंज अलर्ट घेाषित किया गया है। मानसून फिर से सक्रिय होने के बाद दो दिन से लगातारा नोएडा व गाजियाबाद में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। शनिवार को जहां दिल्‍ली-एनसीआर में जमकर बारिश हुइ्र, वहीं रविवार को भी कुछ ऐसा ही हाल रहा। इससे तापमान में भी दो-तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वेस्‍ट यूपी में सोमवार को सुबह से घने बादल छाए हुए हैं। इसके बाद सोमवार को भी मौसम वैज्ञानिक ने भी दिल्‍ली व नोएडा समेत पूरे पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में भारी बारिश की आशंका जताई है।

इन इलाकों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दिल्ली-एनसीआर के अलावा सहारनपुर, रुड़की, मुजफ्फनगर व मुरादाबाद में भारी बारिश हो सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया है। सोमवार को इन क्षेत्रों मेंं तेज आंधी और बारिश की आशंका जताई गई है। इसको देखते हुए विभाग ने जरूरी होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी है। मंगलवार को भी मौसम विभाग ने बारिश की आशंका जताई है। दिल्ली में मानसून 15 सितंबर के आसपास विदाई लेता है। माना जा रहा है क‍ि यह मानसून की आखिरी बारिश है। सितंबर के अंत या अक्टूबर की शुरुआत में मानसून दिल्‍ल-एनसीआर से विदाई ले लेगा।

क्‍यों बदला मौसम

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भारी बारिया हो सकती ळै जबक‍ि मंगलवार को हल्‍की बारिश की संभावना है। बुधवार के बाद मौसम साफ हो जाएगा। बताया जा रहा है कि 25 सितंबर तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री रहने के आसार हैं। विभाग के मुताबिक, जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। कम दबाव का क्षेत्र भी बना हुआ है। यह राजस्थान और हरियाणा की तरफ बढ़ रहा है। इस कारण दिल्‍ली व एनसीआर में बारिश हो रही है।

Updated on:
24 Sep 2018, 9:51 AM IST
Published on: