28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert: कई राज्यों में अलर्ट, पहली बार बना ऐसा तूफान, मचा सकता है तबाही

Weather Alert: कई राज्यों में अलर्ट, पहली बार बना ऐसा तूफान, मचा सकता है तबाही
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 21 Sep 2018, 11:10 AM IST

weather alert

Weather Alert: कई राज्यों में अलर्ट, पहली बार बना ऐसा तूफान, मचा सकता है तबाही

भोपाल। एक बार फिर मानसून से यू-टर्न लेते हुए भारी बारिश का दौर शुरू कर दिया है। इसे चीन में आए तूफान का भी असर माना जा रहा है। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का असर मध्यप्रदेश में भी पड़ने जा रहा है। शुक्रवार से बारिश का दौर शुरू होकर आने वाले चार-पांच दिनों तक रहेगा। इस कारण कई स्थानों पर लगातार बारिश अथवा भारी बारिश शुरू हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि इस मानसून में चक्रवाती तूफान पहली बार बन रहा है।

मध्यप्रदेश में त्योहारों के दौरान फिर भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। पूरे मध्यप्रदेश से धीरे-धीरे बादलों का डेरा कम होने लगा था, लेकिन फिर से पूरे प्रदेश में बादल छा गए हैं, तापमान में भी ठंडक बढ़ गई है। पिछले 24 घंटों में निमाड़ क्षेत्र के खंडवा समेत कई शहरों में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

कहां क्या है स्थिति
राजधानी भोपाल में भी बादल छा गए हैं। सुबह से यहां धूप नहीं निकले हैं। अंधेरा छाया हुआ है। यहां कभी भी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इसके अलावा राजधानी का तापमान भी गिर गया है।

कई राज्यों को चेतावनी
इधर, मौसम विभाग ने कहा है कि मध्यप्रदेश का एक बड़ा हिस्सा फिर से पानी में तरबरत हो जाएगा। इसका असर भी दिखने लगा है। आधे मध्यप्रदेश के जिलों में बारिश हो रही है। भोपाल के आसपास के जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। इसके चलते पारे में गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी मध्यप्रदेश और आसपास के क्षेत्र में कम दवाब का क्षेत्र बन गया है। इसके चलते एक बार फिर पूरे प्रदेश में झमाझम का दौर शुरू हो गया है।

-हिमालय पर्वत श्रंखला से भी जो हवाएं आ रही हैं वो मध्यप्रदेश में ठंडक उत्पन्न कर रही है। इस कारण दक्षिण-पूर्वी मध्यप्रदेश में इसका ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। इस कारण यहां ठंडक महसूस हो रही है। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में पिछले सात दिन से लगातार बारिश का दौर जारी है, इस कारण कई क्षेत्र पानी में घिरे हुए हैं। बघेलखंड क्षेत्र के रीवा, सतना और सीधी में भी भारी बारिश और जगह-जगह जलभराव की खबरें हैं। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की है।

यह है पिछले 24 घंटों का हाल
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के इंदौर, होशंगाबाद और उज्जैन संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई। खंडवा में 2 और धार में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई। जबलपुर एवं शहडोल संभागों के जिलों में और भोपाल, होशंगाबाद, सागर, इंदौर संभाग समेत देवास और शाजापुर जिलों में भी बारिश का दौर शुरू हो रहा है।