नोएडा

पाकिस्तानी सीमा हैदर ने बेटे का नाम रखा ‘भारत’, कहा- हिंदू होने पर गर्व महसूस होता है

Seema Haider: पाकिस्तान से अवैध तरीके से भारत आईं सीमा हैदर ने अपने नवजात बेटे का नाम ‘भारत’ रखा है। नोएडा के रबूपुरा में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुए नामकरण संस्कार की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

2 min read
Apr 03, 2026
सीमा हैदर और सचिन की फोटो

Seema Haider: पाकिस्तान से प्यार के लिए अवैध तरीके से भारत आईं सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, फरवरी 2026 में छठे बच्चे की मां बनीं सीमा और उनके पति सचिन मीणा ने गुरुवार को अपने नवजात बेटे का नामकरण संस्कार संपन्न किया। कपल ने अपने बेटे का नाम 'भारत' रखा है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। नोएडा के रबूपुरा स्थित उनके निवास पर आयोजित इस समारोह में पूरे परिवार ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ जश्न मनाया।

बेटे का नाम 'भारत' रखने के पीछे की वजह बताते हुए सीमा ने कहा कि जब पंडित जी ने नामकरण के लिए अक्षर निकाला, तो वह 'भ' अक्षर पर आया। सीमा के मुताबिक, 'जैसे ही 'भ' अक्षर सामने आया, हमने सोचा कि 'भारत' से सुंदर और गौरवशाली नाम दूसरा कोई हो ही नहीं सकता, इसलिए हमने यही नाम चुन लिया।'

ये भी पढ़ें

सगे भाई की हत्या में जेल: अब बदमाशों ने गोलियों से भून डाला, पेट-सीने में गोली लगने के बाद खुद अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

'हिंदू धर्म बहुत खूबसूरत है, गर्व महसूस होता है'

नामकरण समारोह के दौरान सीमा हैदर पूरी तरह हिंदू रंग-ढंग में नजर आईं। उन्होंने कहा, "हिंदू धर्म बहुत सुंदर है और यहां के छोटे-छोटे त्योहार आपसी प्यार बढ़ाते हैं। जब बेटी मीरा हुई थी, तब भी हमने कुआं पूजन कराया था और अब बेटे के लिए भी यह रस्म निभाई जा रही है। मुझे हिंदू होने पर गर्व महसूस होता है और मुझे अपने फैसले पर कभी कोई पछतावा नहीं हुआ।'

पाकिस्तान वापसी पर दो टूक

इंटरव्यू के दौरान सीमा ने एक बार फिर साफ कर दिया कि वे कभी पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहतीं। उन्होंने कहा कि रबूपुरा में हर जाति के लोग रहते हैं और सभी उन्हें प्यार और सम्मान देते हैं, यहां के लोगों ने उन्हें अपनी बहू के रूप में अपना लिया है। सीमा ने यह भी बताया कि वे भारतीय क्रिकेट टीम की बड़ी प्रशंसक हैं और हर मैच में भारत की जीत के लिए भगवान से प्रार्थना करती हैं, जबकि जीत के बाद पूरा परिवार मिलकर जश्न मनाता है।

नेपाल के रास्ते भारत में हुई दाखिल

गौरतलब है कि सीमा हैदर पाकिस्तान से भारत अवैध तरीके से आई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुई थीं। बताया जाता है कि सीमा और भारत के सचिन मीणा की मुलाकात ऑनलाइन गेम (PUBG) के जरिए हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और रिश्ता गहरा हो गया। इसके बाद सीमा ने पाकिस्तान छोड़ने का फैसला किया और पहले दुबई होते हुए नेपाल पहुंचीं, फिर वहां से बिना वैध दस्तावेजों के भारत-नेपाल सीमा पार कर नोएडा (रबूपुरा) आ गईं। इस नए नामकरण ने एक बार फिर सीमा हैदर को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

Updated on:
03 Apr 2026 02:21 pm
Published on:
03 Apr 2026 02:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर