नोएडा

भाजपा नेता से रंगदारी मांगने वाले बदमाश पुलिस ने किया ढेर, परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, देखें वीडियो

गांव में ही पांच लोगों की हत्या कर चुका था पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ संजय

2 min read
Feb 21, 2018
parents not accepted dead body

नोएडा।ग्रेटर नोएडा में पुलिस द्घारा मुठभेड़ में मारे गए २५ हजार के इनामी हरियाणा के बदमाश संजय के परिजनों ने उसका शव लेने से इनकार कर दिया है। साथ ही बदमाश से कुछ न मतलब होने की बात कहते हुए परिजनों का एक वीडियो वायरल हुआ है। परिजनों ने जो बातें वीडियो में कहीं है। वहीं पुलिस काे लिखकर भी दी है। यह वीडियों एनकाउंटर के बाद परिजनों आैर पुलिस के वार्ता का है। जिसे ग्रेटर नोएडा के एक पुलिस अधिकारी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है यह वीडियो

ग्रेटर नोएडा के सीओ ग्रेटर नोएडा 3 का पोस्ट किया हुआ ये विडियो नोएडा के सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें पुलिस द्घारा मुठभेड़ में मारे गए बदमाश संजय के परिजन शव लेने से इनकार करते हुए दिख रहे है। गांव के लोगों ने पंचायत कर इसका निर्णय लिया है कि, शव लेने कोई नहीं जाएगा । कुख्यात संजय गांव के आस पास के लोगों में भी भय बना हुआ था आतंक का पर्याय और संजय के परिजनों ने ग्रेटर नोएडा पुलिस को यह बात लिखित में भी दी है।

यह भी देखें-https://www.youtube.com/watch?v=ggZs179WHUo

हमें नहीं चाहिए बदमाश का शव

एनकाउंटर में मारे गये आरोपी के परिजनों ने कहां है कि संजय एक बदमाश था और सभी लोग उससे परेशान थे, बदमाश से हमारा कोई संबंध नहीं, हमें शव नहीं लेना । ग्रेटर नोएडा पुलिस का दावा है कि संजय का गांव में काफी खौफ था। उसने गांव के पांच लोगों की हत्या की थी, लेकिन पीड़ित परिवार उसके खिलाफ पुलिस के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाता था। इसके चलते उसके हौसले बुलंद थे।

एनकाउंटर से डर को लेकर वायरल हो रहे है वीडियो

आपकों बता दें कि ऐसा ही एक वायरल विडियो कुछ दिनों पहले सामने आया था। जिसमें दिखा रहा है कि उत्तर प्रदेश में अब अपराधी खौफजदा हैं। यूपी के शामली में दो अपराधी हाथ में तख्तियां लेकर सड़कों पर घूमते नजर आए। तख्ती में लिखा था- 'मैं भविष्य में किसी भी अपराध में शामिल नहीं रहूंगा। भविष्य में मैं कठिन परिश्रम करके रुपये कमाऊंगा। कृपया हमें माफ कर दें।' दोनों पेशेवर अपराधी हैं। इन्हें डर है कि कहीं यूपी पुलिस उनका एनकाउंटर न कर दे। पुलिस जानती है की ऐसे विडियो को वायरल होने वे आम जन मानस के मन में एनकाउंटर को जायज साबित करने में सफल रहेंगे।

Published on:
21 Feb 2018 12:11 pm