नोएडा

Paytam का यहां बनेगा नया headquarter, 150 करोड़ में खरीदी गई जमीन, हर साल 10 हजार कर्मचारी जुड़ेंगे

Paytam हर साल 10 हजार कर्मचारियों को जोड़ रही है।
2 min read
• •
Updated: 16 Aug 2018, 3:48 PM IST
noida
Paytam का यहां बनेगा नया headquarter, 150 करोड़ में खरीदी गई जमीन, हर साल 10 हजार कर्मचारी जुड़ेंगे

नोएडा। नोटबंदी के बाद लोगों के सामने आई कैश किल्लत को दूर करने के लिए पेटीएम एक बड़े ऑप्शन के रुप में सामने आया। एक चाय वाली दुकान से लेकर ऑटो रिक्शा और सब्जी खरीदने के लिए भी लोग पेटीएम मनी से बिल भरने लगे। भारत में पेटीएम की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर अब कंपनी ने नोएडा में नया हेडक्वॉर्टर बनाने का प्लान कर रही है। इसके लिए कंपनी ने 10 एकड़ जमीन भी खरीदी है। माना जा रहा है कि पेटीएम के नए हेडक्वॉर्टर में 15 हजार से अधिक लोगों के लिए जगह होगी।

पेटीएम देश की किसी कंज्यूमर इंटरनेट स्टार्टअप की तरफ से हाल के वर्षों में सबसे बड़ी प्रॉपर्टी डील में से एक है। कंपनी में अब कर्मचारियों की संख्या बढ़ रही है, इसके लिए उसे अधिक जगह की जरूरत है। जिसके लिए अब कंपनी ने एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-137 में यह जमीन खरीदी है। इस जमीन की खरीददारी पेटीएम पर मालिकाना हक रखने वाली वन97 कम्युनिकेशन ने की है। इस बात की पुष्टि करते हुए पेटीएम के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर किरन वासिरेड्डी ने नए हेडक्वॉर्टर के लिए जमीन खरीदी गई है। हालाकि उन्होंने यह नहीं बताया कि सौदा कितने में हुआ। एक प्रॉपर्टी कंसल्टेंट ने बताया कि कंपनी ने जमीन सीधे नोएडा अथॉरिटी से खरीदी है इसलिए उसे शायद इससे कुछ कम कीमत चुकानी पड़ेगी। वहीं माना जा रहा है कि कंपनी ने ये जमीन 120-150 करोड़ रुपये में खरीदी होगी।

आपको बता दें कि पेटीएम कंपनी को भारत में साल 2010 में विजय शेखर शर्मा ने लॉन्च किया था। इसमें फिलहाल अभी 20 हजार लोग काम कर रहे हैं। इनमें से 760 कर्मचारी पेटीएम के 48 हजार वर्ग फुट के नोएडा स्थित मौजूदा हेडक्वॉर्टर से काम करते हैं। जबकि बाकी के कर्मचारी दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, कोलकाता, चेन्नै और बेंगलुरु के ऑफिस से काम कर रहे हैं।

पेटीएम के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर वासिरेड्डी ने बताया कि एजेंट नेटवर्क के साथ अभी कंपनी में 20 हजार लोग काम कर रहे हैं। कंपनी अपने ग्रोथ टारगेट को हासिल करने के लिए हर साल 10 हजार कर्मचारियों को जोड़ रहेी हैं। उन्होंने बताया कि पेटीएम का नया कैंपस ईको-फ्रेंडली और एनर्जी-एफिशंट होगा।

Updated on:
16 Aug 2018, 3:48 PM IST
Published on: