नोएडा

Health is Wealth: Periods के बारे में महिलाएं जानें अहम जानकारी, इन बातों का जरूर रखें ख्याल

Highlights: -महिलाओं में प्राकृतिक रूप से Periods या महावारी होती है -देश के कई क्षेत्रों में पीरियड्स को बीमारी भी माना जाता है -कई जगह इसे छुआछूत से भी जोड़ दिया जाता है
2 min read
• •
Updated: 18 Dec 2019, 6:43 PM IST
images_1.jpg

नोएडा। आज के समय में महिलाएं व युवतियां देशभर में नाम रोशन कर रही हैं। हर क्षेत्र में वह पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। लेकिन, इस सबके बीच कई बार उन्हें कई कारणोंं के चलते पीछे धकलने की भी कोशिश होती रही है। इन्हीं में से एक है महिलाओं में प्राकृतिक रूप से होने वाले periods या महावारी। कारण, देश के कई क्षेत्रों में पीरियड्स को बीमारी भी माना जाता है और कई जगह इसे छुआछूत से भी जोड़ दिया जाता है। हालांकि सरकार के प्रयासों से अब लोग इसके प्रति जागरूक भी हुए हैं।

क्या हैं पीरियड्स

डॉ प्रिती चौहान ने बताया कि पीरियड्स को Menstruation Cycle यानि मासिक धर्म भी कहते हैं। यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और 12 साल की उम्र की लड़कियों से लेकर 40-45 वर्ष तक की महिलाओं को प्रत्येक महीने नियमित रूप से होती है। महिला व युवतियों को इस दौरान बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दरअसल, जब लड़की बालावस्था से किशोरावस्था में प्रवेश करती है तब उनके शरीर में ऐसे हार्मोन बनते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखते हैं। ये हार्मोन हर महीने शरीर को गर्भधारण के लिए तैयार करते हैं।

ये होते हैं लक्षण

हर महीने महिलाओं व युवतियों को इस परिस्थिति का सामना करना पड़ता है। पीरियड्स के दौरान कुछ महिलाओं को अधिक परेशानी होती है तो कुछ को कम। वहीं पीरियड्स आने के कुछ दिनों पहले ही महिलाओं में कुछ लक्षण दिखाई देने लगते हैं। जैसे मूड स्विंग्स, ये लक्षण हर महिला में लगभग देखने को ही मिलता है। कुछ महिलाओं को पीठ दर्द, पेट दर्द, चेहरे पर पिंपल्‍स, कम या अधिक भूख लगना, थकान महसूस होना आदि लक्षण भी दिखाई देते हैं।

इस तरह बरतें सावधानी

डॉक्टर के मुताबिक पीरियड्स के दौरान महिलाओं को सावधानी बरतने की जरूरत होती है। अगर ऐसा न हो तो उन्हें गंभीर बीमारी का भी सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, पिरियड्स के दौरान महिला को अपनी साफ सफाई या हाइजीन का पूरा ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान उन्हें सेनेटरी नैपकिन का प्रयोग जरूर करना चाहिए। वहीं अगर सेनेटरी नैपकिन न हो तो वे साफ कॉटन या साफ कपड़े इस्‍तेमाल कर सकती हैं। इस दौरान एक्‍सरसाइज से दूरी बनाकर रखना चाहिए। इस दौरान मूड ठीक रखने के लिए वह कॉफी का सेवन कर सकती हैं। साथ ही पेट दर्द की शिकायत पर वह पेन किलर की जगह गर्म पानी से सिकाई कर सकती हैं।

Updated on:
18 Dec 2019, 6:43 PM IST
Published on: