नोएडा

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतें उच्चतम स्तर की ओर, नहीं मिल रही राहत

Today Petrol Diesel Price in UP : उत्तर प्रदेश में डीजल व पेट्रोल के दामों में इजाफा हुआ है। UP में पेट्रोल की कीमत 78.88 और डीजल की कीमत 70.33 प्रति लीटर हो गई है।

2 min read
Aug 31, 2018
diesel & Petrol

नोएडा. पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी थम नहीं रही है। दिल्ली में डीजल के दाम 70 रुपये प्रति लीटर के ऊपर चने गए है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब दिल्ली में डीजल के दाम 70 रुपये के पार गए है। शुक्रवार को पेट्रोल के दाम 23 पैसे और डीजल के दाम में 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। अभी तक पेट्रोल और डीजल के दाम अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए है। एक्सपर्ट की माने तो क्रूड आॅयल की कमी वजह से लगातार दाम बढ़ रहे हैं। वहीं नोएडा में पेट्रोल के दाम में 10 पैसे और डीजल के दाम में 19 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है।

पेट्रोल के भाव आज के - Petrol diesel priceToday

आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार नर्इ दिल्ली में 22 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी के साथ 78.52 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता आैर मुंबर्इ में पेट्रोल के दामों में 21 पैसे प्रति लीटर से बढ़कर 81.44 आैर 85.93 रुपए प्रति लीटर हुए है। चेन्नर्इ में पेट्रोल के दाम 84.97 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। अगस्त माह में पेट्रोल आैर डीजल के दामों में दो रुपए प्रति लीटर से ज्यादा दाम बढ़े है। दिल्ली में डीजल के दाम 70.21 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में डीजल के दाम 73.06 प्रति लीटर, मुंबर्इ आैर चेन्नर्इ में डीजल के दाम में 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी के साथ 74.54 आैर 74.18 रुपये हो गए है।


नोएडा में बढ़ी कीमतें

नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई के साथ में देश के अन्य शहरों में डीजल व पेट्रोल के दामों में इजाफा हुआ है। नोएडा में शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में 10 पैसे, जबकि गुरुवार को 9 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई थी। वहीं डीजल के दाम में दाम में 19 पैसे ही बढ़ोत्तरी हुई है, जबकि गुरुवार को 18 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई थी। गुरुवार के मुकाबले पेट्रोल की कीमत 78.78 से बढ़कर 78.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 70.14 प्रति लीटर से बढ़कर 70.33 से हो गए है।

यह है नोएडा में पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल

31/08/2018 78.88
30/08/2018 78.78
29/08/2018 78.69
28/08/2018 78.59
27/08/2018 78.48

डीजल

30/08/2018 70.33
30/08/2018 70.14
29/08/2018 69.96
28/08/2018 69.81
27/08/2018 69.66

रोजाना बदलते है पेट्रोल व डीजल के भाव

अर्तराष्ट्रीय बाजार में कच्चे की तेल की कीमतों और डॉलर रुपये के एक्सचेंज रेट के हिसाब से तेल कंपनियां रोजना डीजल-पेट्रोल के रेट तय करती हैं। हालाकि रोजना सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। केंद्र सरकार पेट्रोल पर लगभग 19.48 और डीजल पर 15.33 रुपये एक्साइज ड्यूटी लगाती है। केंद्र सरकार के अलावा राज्योंं में अलग से टैक्स लगता है। लोगों की माने तो आए दिन बढ़ने वाले पेट्रोल और डीजल के रेट से दिक्कतें बढ़ने लगी है। पहले ही मंहगाई की मार झेलनी पड़ रही है। वहीं अब और दिक्कतें बढ़ने लगी है।

Published on:
31 Aug 2018 10:49 am
Also Read
View All