नोएडा

Petrol Price in Noida : जानिए आज का पेट्रोल रेट क्या है नोएडा में…

Petrol Price in Noida UP : यूपी में आज का पेट्रोल रेट क्या है पेट्रोल की कीमत 80.69 प्रति लीटर हो गए है।

2 min read
Sep 10, 2018
Petrol Price in Noida : जानिए आज का पेट्रोल रेट क्या है नोएडा में…

नोएडा. Petrol की कीमत में बढ़ोत्तरी जारी है। देश में पहली बार 88 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल के दाम पहुंचे है। सोमवार को Petrol के दाम बढ़ोत्तरी रिकॉर्ड स्तर की ओर पहुंच गए है। नई दिल्ली (New delhi petrol price ) में Petrol की कीमत 35 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ में 80.73 रुपये हो गए है, जबकि रविवार को 80.38 रुपये प्रति लीटर है। वहीं नोएडा में भी Petrol Price में इज़ाफा हुआ है। नोएडा में पेट्रोल (Petrol Price in Noida ) के दाम 80.69 रुपये प्रति लीटर हो गए है।

ये भी पढ़ें

पेट्रोल-डीज़ल कीमत वृद्धि पर वसुंधरा सरकार के मंत्रियों ने दी ऐसी-ऐसी ‘बेतुकी’ दलीलें, सुनकर चौंक जाएंगे आप!

लगातार पेट्रोल बढ़ती कीमतों के साथ में आम पब्लिक की परेशानी बढ़ने लगी है। पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने भारत बंद बुलाया है। कांग्रेस के नेताओं का आरोप है कि पिछले माह में पेट्रोल व डीजल के दाम में बेहताशा बढ़ोत्तरी की जा रही है। लेकिन केंद्र सरकार बढ़ती कीमतों का कम करने के लिए कोई उपाय नहीं किए जा रहे है।

पिछले 40 दिनों की बात करें तो पेट्रोल के दाम में 4.81 पैसे की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत आज 80.73 रुपये प्रति लीटर हो गई है। जबकि कोलकाता में 83.61 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में 88.72 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 83.97 रुपये प्रति लीटर हो गए है। नई दिल्ली में 35 पैसे रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। मुंबई में 37 पैसे, कोलकाता और चेन्नई में 34 पैसे रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है।

नोएडा में भाव आज के - Petrol Price in Noida Daily Rate List

पेट्रोल की कीमत(प्रति/लीटर)


10/09/2018 80.69
09/09/2018 80.51
08/09/2018 80.42
07/09/2018 80.11
06/09/2018 79.73
04/09/2018 79.58
03/09/2018 79.45
02/09/2018 79.13
01/09/2018 78.99
31/08/2018 78.88
30/08/2018 78.78
29/08/2018 78.69
28/08/2018 78.59

पेट्रोलिेयम पदार्थों की मूल्य वृद्रिध को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को सड़कों पर उतरे। इस दौरन उन्होंने बीजेपी पर मोर्चा खोलते हुए भारत बंद किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि देश की तीन बड़ी पेट्रोलियम कंपनियां इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL), हिंदुस्‍तान पेट्रोलियम (HPCL) इंटरनेशनल मार्केट के आधार पर पेट्रोल की कीमतें डेली रिवाइज करती हैं। जिसकी वजह से देश में पेट्रोलिेयम पदार्थों 16 जून 2017 से कीमतों में रोज बदलाव होता है। जिसकी वजह से देश् में आज पेट्रोल के दाम 88 रुपये से उपर और डीजल के दाम 73 रुपये से उपर पहुंच गए है। रोजना प्राइस रिवाइजिंग पैटर्न की वजह से पहली बार देश में पेट्रोल की कीमत 88 के पार पहुंची है। अर्तराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती कीमतों को देखते हुए विपक्ष काफी समय से पेट्रोलिेयम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाने की बात कर रहा है।

ये भी पढ़ें

VIDEO : पाली बंद का रहा मिलाजुला असर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर बंद करवाए पेट्रोल पम्प
Published on:
10 Sept 2018 12:46 pm
Also Read
View All