
जयपुर।
पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम और लगातार गिर रहे रुपए की कीमत पर केंद्र की मोदी सरकार से लेकर भाजपा शासित राज्यों की सरकारें भी चौतरफा घिरी जा रहीं हैं। इन मुद्दों को विरोधी दल जहां भुनाने में कोई कसार नहीं छोड़ रहे हैं, वहीं सरकार के मंत्रियों को जनता को जवाब देना नहीं बन रहा है। राजस्थान में भी वसुंधरा सरकार के मंत्री जहां-जहां जा रहे हैं उनसे न सिर्फ मीडिया ही प्रतिक्रियाएं पूछ रहीं हैं बल्कि जनता भी इसका जवाब मांग रहे हैं। मंत्री भी सरकार और अपने बचाव में तरह-तरह की दलीलें देने को मजबूर हो रहे हैं। इस बीच वसुंधरा सरकार के दो दिग्गज मंत्रियों के विवादित और चौंकाने वाले बयान सामने आये हैं।
राजस्थान सरकार के दो मंत्रियों ने अजीबोगरीब बयान दिए हैं। पहला बयान देवस्थान मंत्री राजकुमार रिणवां का आया। उन्होंने कहा कि जब क्रूड ऑयल के दाम बढ़ रहे हैं तो फिर जनता खर्चा कम क्यों नहीं कर देती है। जनता को खपत कम कर देनी चाहिए। वहीं दूसरा बयान चिकित्सा मंत्री कालीचरण सर्राफ का आया। सराफ का मानना है कि रुपए की कीमत नहीं गिर रही है डॉलर की बढ़ रही है।
शनिवार रात को फतेहपुर आएं मंत्री रिणवां ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अन्य देशों में नेशनल करेक्टर होता है कि किसी वस्तु के भाव बढ़ते हैं तो वहां पर अपने आप उसकी खपत कम कर दी जाती है। अपने यहां पर विलक्षण स्थिति है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल की कीमत सरकार के हाथ में नहीं है। अंतर्राष्ट्रीय मार्केट के आधार पर कीमत तय होती है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार विचार कर रही है कि कैसे कीमत कम की जाए। टैक्स कम किए जाएं या कोई अन्य रास्ता अपनाया जाए। रिणवां ने कहा कि देश में रोजाना बाढ़ आ रही है हजारों करोड़ रुपए खर्च होते हैं तो फिर पैसा आएगा कहां से? यह बात जनता समझती नहीं है।
रुपए की कीमत घटी नहीं, डॉलर की कीमत बढ़ गई: सर्राफ
चिकित्सा मंत्री कालीचरण सर्राफ ने कहा कि जब देश में पेट्रोल की कीमत कम हुई तो कांग्रेसियों ने कहा था कि अन्तराष्ट्रीय बाजार में कीमतें घटी हैं इसलिए कम हुई है। ऐसे में अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत बढ़ी है तो फिर कांग्रेसी प्रधानमंत्री मोदी को जिम्मेदार क्यों ठहरा रहे हैं। फतेहपुर दौरे पर आए कालीचरण सर्राफ ने रुपए की कीमत गिरने के सवाल पर कहा कि रुपए की कीमत कम नहीं हुई है डॉलर की कीमत बढ़ गई है। कांग्रेस पर हमला करते हुए सराफ ने कहा कि कांग्रेस मंच पर आकर भाजपा सरकार की तुलना में आधे भी विकास कार्य गिना दें। कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है।
Published on:
10 Sept 2018 12:37 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
