26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bollywood Actor अजय देवगन ने उत्‍तर प्रदेश में शुरू किया यह बिजनेस, इन जिलों में खुल रहा है NY Cinema

मशहूर बॉलीवुड अभिनेता और सिंघम अजय देवगन की योजना देश में 100 मल्‍टीप्‍लेक्‍स खोलने की है, इसकी चेन एनवाई सिनेमा (NY Cinema) के नाम से खुल रही है
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 10 Sep 2018, 11:52 AM IST

Ajay Devgan

Bollywood Actor अजय देवगन ने उत्‍तर प्रदेश में शुरू किया यह बिजनेस, इन जिलों में खुल रहा है NY Cinema

शरद अस्‍थाना, नोएडा। कई बॉलीवुड एक्‍टर व एक्‍ट्रेसेज फिल्‍मों में अदाकारी करने के अलावा अपना बिजनेस भी कर रहे हैं। जैसे सुनील शेट्टी, सलमान खान, शाहरुख खान, अमिताभ बच्‍चन, जॉन अब्राह्म और ट्विंकल खन्‍ना आदि। इसी कड़ी में अब एक नाम और जुड़ गया है। यह नाम है बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन का। उन्‍होंने उत्‍तर प्रदेश में भी अपने पांव जमाए हैं। कई जिलों में उनकी योजना परवान चढ़ रही है।

यह भी पढ़ें: Dabangg 3 में यूपी के इस पुलिस अधिकारी का रोल निभाएंगे सलमान खान

एनवाई सिनेमा (NY Cinema) के नाम से खुल रहे हैं मल्‍टीप्‍लेक्‍स

मशहूर बॉलीवुड अभिनेता और सिंघम अजय देवगन की योजना देश में 100 मल्‍टीप्‍लेक्‍स खोलने की है। इसकी शुरुआत भी वह कर चुके हैं। उनकी मल्‍टीप्‍लेक्‍स की चेन एनवाई सिनेमा (NY Cinema) के नाम से खुल रही है। एनवाई उनके बच्‍चों के नाम के पहले अक्षर से बना है। उनकी बेटी का नाम न्‍यासा है जबक‍ि बेटे का नाम युग देवगन है। दोनों नामों का इनीशियल लेकर कंपनी का नाम एनवाई सिनेमा रखा गया है। जानकारी के अनुसार, योजना के तहत एनवाई सिनेमा (NY Cinema) चेन के चार मल्‍टीप्‍लेक्‍स तो पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में खुल रहे हैं जबक‍ि दो उत्‍तर प्रदेश के बाकी हिस्‍सों में खुल रहे हैं। इनमें से कुछ मल्‍टीप्‍लेक्‍स के लिए तो पुराने सिनेमाघरों को खरीदा गया है। उन्‍हें मल्‍टीप्‍लेक्‍स में तब्‍दील किया गया है।

यह भी पढ़ें: जैसे ही इस एक्‍ट्रेस के शुरू हुए लटके-झटके, वैसे ही पब्लिक उनकी तरफ फेंकने लगी कुर्सियां

हापुड़ और पिलखुवा में शुरू हो गया मल्‍टीप्‍लेक्‍स

हापुड़ में ओपीसी सिनेमाघर को भी एनवाई सिनेमा (NY Cinema) में तब्‍दील कर दिया है। इसे 7 सितंबर से दर्शकों के लिए भी खोल दिया गया है। ओपीसी सिनेमा के मालिक नरेश अग्रवाल और सतीश एसएम हैं। उनका कहना है क‍ि अब ओपीसी को एनवाई सिनेमा में बदल दिया गया है। यह डबल स्‍क्रीन मल्‍टीप्‍लेक्‍स है। इस समय वहां पलटन, द नन, लैला मजनू और स्‍त्री मूवी चल रही हैं। उन्‍होंने बताया कि यह करीब दस माह में पूरा बनकर तैयार हुआ है। नवंबर में इसका काम शुरू हुआ था। अभी इसमें फूड और गेम जोन बन रहा है।

यह भी पढ़ें:इस खुबसूरत पुलिसवाली को देखकर बढ़ जाएंगी धड़कनें

पिलखुवा में है डबल स्‍क्रीन

इसके अलावा पिलखुवा में भी अजय देवगन की चेन का एक मल्‍टीप्‍लेक्‍स शुरू हो चुका है। उसको शुरू हुए करीब छह माह हो चुके हैं। वहां उन्‍होंने पुराने सिनेमाघर को ही खरीद लिया था। वह भी डबल स्‍क्रीन मल्‍टीप्‍लेक्‍स है। उनका कहना है क‍ि हापुड़ और पिलखुवा के अलावा ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर चौक पर भी मल्‍टप्‍लेक्‍स तैयार हो रहा है। वहां दुर्गा सिनेमा को खरीदकर उसे मल्‍टीप्‍लेक्‍स का रूप दिया जा रहा है। वेस्‍ट यूपी के मेरठ भी एक मल्‍टभ्‍प्‍लेक्‍स बन रहा है। उत्‍तर प्रदेश के मिर्जापुर और गाजीपुर में भी एनवाई सिनेमा के मल्‍टीप्‍लेक्‍स बनाए जा रहे हैं। उनका कहना है क‍ि कंपनी की योजना पूरे देश में 100 मल्‍टीप्‍लेक्‍स खोलने की है। कंपनी उत्‍तर प्रदेश में सबसे ज्‍यादा मल्‍टीप्‍लेक्‍स खोलना चाहती है।

यह भी पढ़ें: ये बाॅलीवुड अभिनेत्री अब रहेगी यूपी में बन रही उत्तर भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग में, जानिए कितने करोड़ है घर की कीमत

ये एक्‍टर व एक्‍ट्रेसेज भी हैं सफल बिजनेसमैन

सुनील शेट्टी के मुंबई में H20 नाम से बार और रेस्टोरेंट हैं, जो सेलेब्रेटीज और आम लोगों में काफी फेमस है। अमिताभ बच्चन ने 2013 में जस्ट डायल कंपनी में 10 फीसदी की हिस्सेदारी ली थी। दबंग सलमान खान कपड़ों के ब्रांड 'बीईंग ह्यूमन' के मालिक हैं। बीइंग ह्यूमन के 14 देशों में करीब 160 स्टोर हैं। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की रेड चिलीज नाम की प्रोडक्शन कंपनी है। वह आईपीएल टीम कोलकाता नाइटराइजर्स के मालिक भी हैं। जॉन अब्राहम का एक प्रोडक्शन हाउस है, जिसका नाम जे ए एंटरटेनमेंट है। अक्षय कुमार की पत्नी और मशहूर अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना डिजायनर मोमबत्तियों का बिजनेस करती हैं। इनके अलावा लारा दत्‍ता, सुष्मिता सेन और शिल्‍पा शेट्टी भी सफल बिजनेस मैन हैं।