10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dabangg 3 में यूपी के इस पुलिस अधिकारी का रोल निभाएंगे सलमान खान

दबंग 3 की शूटिंग उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और नोएडा में होगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 27 Jun 2018, 12:35 PM IST

Dabangg 3

Dabangg 3 में यूपी के इस पुलिस अधिकारी का रोल निभाएंगे सलमान खान

नोएडा। हुड़ हुड़ दबंग दबंग... यह गाना सुनकर दबंग चुलबुल पांडे की याद आ गई होगी। अब दबंग सलमान खान एक बार फिर जल्‍द ही दर्शकों के सामने 'हुड़ हुड़ दबंग दबंग' करने आ रहे हैं। चुलबुल पांडे उर्फ सलमान खान अपने पुराने अंदाज में फिर से विलेन की पिटाई करते दिखेंगे। इस बार खास बात यह होगी कि व‍ह वेस्‍ट यूपी के एक शहर में तैनात रह चुके दबंग पुलिसवाले के किरदार में दिख सकते हैं।

यह भी पढ़ें:ये है सीएम योगी आदित्यनाथ का सबसे बड़ा फैन, 21 दिन से कर रहा है खड़ी तपस्या

सितंबर से शुरू होगी शूटिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दबंग 3 फिल्‍म की शूटिंग इसी साल सितंबर से शुरू होगी। दबंग सीरीज में पिछली फिल्‍मों में सलमान खान ने पुलिस इंस्‍पेक्‍टर चुलबुल पांडे का किरदार निभाया था। दबंग और दबंग 2 की कहानी उत्‍तर प्रदेश के लालगंज और कानपुर की है। हालांकि, इनकी शूटिंग उत्‍तर प्रदेश में न होकर महाराष्‍ट्र में हुई थी। बताया जा रहा है इस बार सीरीज की तीसरी फिल्‍म दबंग 3 की शूटिंग उत्‍तर प्रदेश में ही हाेगी।

यह भी पढ़ें:फिर जूझना पड़ सकता है कैश के लिए, जाने, क्यों ATM बंद कर रहे हैं 11 सरकारी बैंक

रियल लाइफ कैरेक्‍टर को निभाएंगे सलमान

बताया जा रहा है क‍ि दबंग 3 में सलमान खान एक रियल लाइफ कैरेक्‍टर को निभाएंगे। यह दबंग पुलिस अधिकारी नोएडा में तैनात रह चुका है और इसने कई बड़-बड़े नेताओं से पंगा लिया था। अधिकारी के बहादुरी के किस्से कई बार अखबारों की सुर्ख‍ियां बटोर चुके हैं।

यह भी पढ़ें:मौसम विभाग ने जतार्इ संभावना, यहां होगी लगाातार इतने दिन बारिश, बस कुछ घंटे करें इंतजार

नोएडा में रह चुके हैं तैनात

अगर इस दबंग पुलिस अधिकारी की बता की जाए तो नोएडा में इंस्‍पेक्‍टर रह चुके अनुज चौधरी का नाम सामने आता है। अनुज चौधरी अर्जुन अवॉर्डी भी हैं। एक अखबार में छपी खबर के अनुसार, सलमान खान दबंग 3 में अनुज चौधरी के किरदार में नजर आएंगे। यूपी पुलिस में उनकी पहचान एक दबंग पुलिसवाले की है। इसको एक कार्यक्रम में खुद अनुज चौधरी भी कबूल चुके हैं।

यह भी पढ़ें:आखिर खत्म हुआ इंतजार, पश्चिमी यूपी में आंख खुलते ही लोगों को मिली राहत

उत्‍तर प्रदेश में होगी शूटिंग

इस फिल्‍म की एक खास बात और है। इसकी शूटिंग इस बार रियल लोकेशन पर ही होगी। बताया जा रहा है क‍ि दबंग 3 की शूटिंग उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और नोएडा में होगी। फिल्म की कहानी असली घटना से प्रेरित है। अगर ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा जब इस सीरीज की फिल्‍म की शूटिंग वास्‍तविक लोकेशन पर होगी।

यह भी पढ़ें:आज इन राशियों के लोग भूलकर भी न करें ये काम, वरना घिर सकते हैं संकट में, जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

प्रभुदेवा करेंगे डायरेक्‍ट

यह भी बताया जा रहा है कि इस बार फिल्‍म के डायरेक्‍टर प्रभुदेवा होंगे जबक‍ि दबंग और दबंग 2 सलमान के भाई अरबाज के निर्देशन में बनी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्‍म के जरिए एक्टर और डायरेक्‍टर महेश मांजरेकर की बेटी अश्वमी मांजरेकर भी फिल्‍मी दुनिया में अपने कदम रखेंगी। वहीं, साकिब सलीम फिल्म में विलेन के किरदार में दिखेंगे। सोनाक्षी सिन्‍हा की इस फिल्‍म में भी दिख सकती हैं। माना जा रहा है क‍ि यह फिल्‍म अप्रैल 2019 में रिलीज हो सकती है।