लेकिन आरबीआई के एक अन्य आकड़ों पर गौर करें तो पीसीए स्कीम के तहत उसकी निगरानी में आए बैंकों ने पिछले साल 1,635 एटीएम बंद किए थे। लेकिन सरकारी बैंकों के इतने एटीएम बंद होने के बावजूद कैश विडड्रॉल पिछले साल के मुकाबले 2018 में 22% ज्यादा रहा। लेकिन हैरानी के बात ये भी है कि एटीएम की संख्या पिछले साल के 2,07,813 से 107 बढ़कर इस साल 2,07,920 हो गई है, जिससे यह मतलब निकाला जा सकता है कि पीसीए वाले बैंकों ने जो एटीएम बंद किए हैं, उसकी दूसरे बैंकों ने भरपाई कर दी है।