बागपत. कहते हैं तपस्या करने से तो भगवान भी प्रसन्न हो जाते हैं, लेकिन एक भक्त को लंबी तपस्या के बाद भी अपने धरती के भगवान के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं। दरअसल, खेकड़ा में एक मास्टर जी पिछले 21 दिनों से खड़ी तपस्या में लीन हैं, ताकि वह अपने ईष्टदेव से मुलाकात कर सकें। हैरान करने वाली बात यह है कि मास्टर जी के ईष्टदेव कोई और नहीं बल्कि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना ईष्ट देव मानकर खड़ी तपस्या कर रहे मास्टरजी को मनाने के लिए तहसीलदार भी पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी प्रतिज्ञा पूरी हुए बिना तपस्या तोड़ने को तैयार नहीं हैं।