7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Salman Khan का मर्डर करने मुम्बई पहुंच गया गैंगस्टर सम्पत नेहरा, जानिए कौन है ये Sampat Nehra?

Salman khan sampat nehra : संपत नेहरा ने सलमान के मुम्बई घर की रेकी की थी। और वह उनका फैन बनकर मर्डर करने की साजिश रच रहा था।

4 min read
Google source verification
Lawrence Bishnoi

Salman khan sampat nehra

चूरू. लॉरेंस विश्नोई गैंग के शार्प शूटर व मुख्य सरगना संपत नेहरा के निशाने पर बॉलीवुड का सुल्तान सलमान खान था। इसके लिए उसने सलमान के घर की रेकी की थी। और वह उनका फैन बनकर मर्डर करने की साजिश रच रहा था। इसका खुलासा गुरुग्राम की एसटीएफ ने संपत नेहरा से पूछताछ के बाद किया।

एसटीएफ के इंस्पेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई से मिले आदेश के चलते नेहरा सलमान खान की हत्या करना चाहता था। इसके लिए संपत करीब एक माह पहले मुम्बई गया था। जहां से उसने सलमान खान के बंगले के आसपास की गतिविधियां अपने मोबाइल व कैमरे में कैद कर ली थी। करीब 17 मई को संपत वापस हैदराबाद चला गया था।

जहां वह हैदराबाद से करीब तीन सौ किलोमीटर दूर स्थित जिला निर्मल में रहने लगा। वहां रहकर भी संपत सलमान खान की रैकी बराबर कर रहा था। इंस्पेटर यादव ने बताया कि संपत के मुताबिक जनवरी 2018 में उसकी अंतिम बार लॉरेंस से बात हुई थी। उस समय लॉरेंस ने सलमान खान के मर्डर करने का आदेश दिया था। तभी से काम को अंजाम देने की प्लानिंग करने लग गया था।

अजय की हत्या कर गोवा चला गया था नेहरा

सादुलपुर न्यायालय परिसर में अजय जैतपुरा की गोली मारकर हत्या करने का मुख्य आरोपी संपत नेहरा व उसके साथ हत्या की घटना को अंजाम देकर सीधे गोवा चले गए। वहां कई दिनों तक अलग-अलग होटलों में फर्जी वोटर आईडी से रूके। उसके बाद हत्या के कुछ आरोपी वापस आ गए। जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया।

एसपी राहुल बारहट के आदेश पर संपत नेहरा से अजय जैतपुरा हत्याकांड में हिसार पूछताछ करने गए सादुलपुर थानाधिकारी भगवान सहाय मीना ने बताया कि अजय को मारने के लिए नेहरा छह जनवरी को ही हरियाणा के कैर की ढाणी आ गया था। तभी से वह अजय की गतिविधियों पर नजर रखने लगा। पूछताछ में सामने आया कि 13-14 जनवरी को अजय के गांव के पास कोई प्रोग्राम था। जिसमें हिस्सा लेने के लिए अजय भी आया था। मगर वहां भीड़ काफी होने व कार्यक्रम से अजय जल्दी निकल गया। इस कारण वे उसे नहीं मार सके।

छत्तीसगढ़ में विक्की ने ठहराया था

एसटीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि पूछताछ में संपत ने बताया कि एक बार छत्तीसगढ़ में उसके ठहरने की व्यवस्था गैंगस्टर आनंदपाल सिंह के भाई विक्की सिंह ने की थी। जो वर्तमान में फरार है।

लॉरेंस ने किया हैदराबाद रूकने का इंतजाम

एसटीएफ के मुताबिक संपत नेहरा के हैदराबाद में रूकने की पूरी व्यवस्था लॉरेंस बिश्नोई ने की थी। वहां पर वह नौकरी की तलाश में होने का कहकर रूका था। जिसे हवाला के माध्यम से इसे रुपए भी भेजे जाते थे। संपत नेहरा एक बार सलमान खान की रैकी कर चुका था इसके बाद दूबारा मुम्बई जाकर उसकी हत्या करता और वहीं से विदेश भाग जाता।

सीसीटीवी के फुटेज से आया पकड़ में

हरियाणा एसटीएफ के इंस्पेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि सिलीकॉन सिटी के नाम मशहूर हैदराबाद के हर क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है। उनमें कैमरों में एक दिन संपत नेहरा का फुटेज सामने आ गया था। उसके बाद एसटीएफ ने छह जून को उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से नए आधुनिक तकनीक के करीब छह-छह लाख रुपए के हथियार भी बरामद किए गए है। जो इसने अभी ताजा ही खरीदे थे।

तेलंगाना के पूरे जिम में भेजे थे संपत के फोटो

एसटीएफ के इंस्पेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि संपत नेहरा शातिर बदमाश है। यह हमेशा अकेला ही जाता था। किसी भी काम की प्लानिंग हमेशा खुद करता था। वह किसी दूसरे के भरोसे नहीं रहता था। यादव ने बताया कि इसको पकडऩे के लिए एसटीएफ ने तेलंगाना के दो सौ से अधिक जिमों में इसकी फोटो भेजी थी।

छात्र राजनीति से आया अपराध की दुनिया में
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्पशूटर संपत नेहरा छात्र राजनीति के समय से ही अपराध की दुनिया में आ गया था। जिसने हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली व चंडीगढ़ में काफी अपराध किए थे।

कालरी का है संपत
एसटीएफ के प्रदीप यादव ने बताया कि संपत नेहरा मूलत: सादुलपुर तहसील के गांव कालरी का रहने वाला है। वर्तमान में वह चंडीगढ़ के किशनगढ़ में रहता था। जिसे हैदराबाद के निर्मल जिले के गांव साइबराबाद से गिरफ्तार किया गया था।

काले हरिणों के शिकार से नाराज था लॉरेंस!

जानकारी के मुताबिक लॉरेंस विश्नोई जोधपुर में किए काले हरिणों के शिकार के मामले में सलमान से नाराज चल रहा था। इसके बाद से ही उसने सलमान की हत्या करने की साजिश रची और इसका काम संपत नेहरा को सौंपा। नेहरा लॉरेंस का सबसे विश्वसनीय माना जाता है।


अजय की हत्या का मुख्य आरोपी है नेहरा

सादुलपुर के कोर्ट परिसर में हिस्ट्रीशीटर अजय जैतपुरा की गोली माकर हत्या करने का मुख्य आरोपित संपत नेहरा है। वह उसके गोली मारकर फरार हो गया था। पुलिस को इसकी लंबे समय से तलाश थी लेकिन एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया। अभी उससे पूछताछ जारी है।

फर्जी आईडी से की हवाई यात्रा

सादुलपुर थानाधिकारी मीना ने बताया कि संपत नेहरा किसी भी अपराध को अंजाम देकर सीधा दक्षिण भारत भाग जाता था। वहां पर अलग-अलग जगह ठहरता था। इस दौरान उसने फर्जी वोटर आईडी से कई बार हवाई यात्रा भी की है।

लॉरेंस के विदेशों में संपर्क

एसटीएफ के डीआईजी सतीश बाल्या ने बताया कि लॉरेंस विश्नोई के विदेशों में संपर्क थे। जिसकी पड़ताल भी की जा रही है। संपत नेहरा और लॉरेंस की दोस्ती जेल में ही हुई थी।

नेहरा पर दो-दो लाख का इनाम

सुपारी किलर संपत नेहरा पर पंजाब, हरियाणल और राजस्थान में दो-दो लाख रुपए का इनाम घोषित था। यह कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।

अनिल एंकाउंटर के बाद बनी रंजिश

नेहरा से पूछताछ में सामने आया कि हरियाणा के इसरवाल गांव में कैर की ढाणी निवासी अनिल का हरियाणा पुलिस ने एंकाउंटर किया था। इसमें अजय जैतपुरा ने पुलिस को अनिल की लोकेशन आदि की जानकारी दी थी। वहीं मींटू मोडासिया व जेल में बंद बंशी अनिल के खास थे। नेहरा व अजय हत्याकाण्ड में शामिल आरोपी प्रदीप कुमार के गांव पास-पास हैं। इसके अलावा नेहरा ने सादुलपुर में एक डकैती की थी। जिसमें संपत के दो आदमी पकड़े गए थे। संपत को शक था कि उन दोनों को अजय जैतपुरा के दोस्त नरेंद्र पहाड़सर ने पकड़वाया है।