26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIGG BOSS 12: जानिए एक एपिसोड का कितना कमाएंगे सलमान खान, रकम जान उड़ जाएंगे होश!

जल्द ही सलमान फिर से एक बार अपने चिर-परिचित अंदाज में चर्चित रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के 12वें सीजन को होस्ट करते नजर आएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 10 Sep 2018, 4:09 AM IST

bigg boss 12

bigg boss 12

सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर से छोटे पर्दे पर धूम मचाने को तैयार हैं। जल्द ही वह फिर से एक बार अपने चिर-परिचित अंदाज में चर्चित रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के 12वें सीजन को होस्ट करते नजर आएंगे।यह शो अपनी शानदार रेटिंग्स के लिए जाना जाता है जिसके चलते एक बार फिर से दबंग खान ने अपने फीस में बढ़ोतरी कर दी है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान ने शो को होस्ट करने के लिए भारी-भरकम फीस की डिमान्ड रखी है।

आसमान छूती सलमान की फीस
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल सलमान ने प्रत्येक एपिसोड 19 करोड़ रुपए की मांग की थी।जिसके बाद चैनल ने सलमान के साथ लम्बी बातचीत के बाद 14 करोड़ प्रति एपिसोड फीस पर बात फाइनल की है।यह शो करीब 13 हफ्तों तक चलेगा । सलमान हर शनिवार और रविवार को नजर आएंगे। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि सलमान 'बिग बॉस 12' के इस पूरे सीजन के लिए करीब 364 करोड़ रुपए फीस चार्ज करने वाले हैं। बता दें, इस बार शो में सभी कंटेस्टेंट्स जोड़ी के रुप में नजर आने वाले हैं। हाल ही में सलमान ने शो को शानदार तरीके से लॉन्च किया है।प्रेस मीट के दौरान सलमान ने फर्स्ट सेलेब कपल के तौर पर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया इंट्रोड्यूस किया। साथ ही कंटेस्टेंट्स को मिलने वाली फीस के कुछ फीगर भी सामने आ रहे हैं।

भारती चार्ज करेंगी बड़ा एमाउंट
कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को भी काफी पैसा मिल रहा है। भारती तो पब्लिकली कह भी चुकी हैं कि वह पैसे के लिए बिग बॉस में जा रही हैं। चर्चा है कि 'नच बलिये सीजन 8' और 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 9' जैसे रिएलिटी शो में हिस्सा ले चुकीं भारती को 'बिग बॉस 12' में जाने के लिए एक हफ्ते की फीस 30 लाख रुपए चार्ज करेंगी। साथ ही दावा किया जा रहा है कि उनके पति हर्ष को 15 लाख रुपए मिलेंगे। इस तरह इस जोड़ी की हर हफ्ते की कमाई करीब 45 लाख रुपए की होगी।

सबसे महंगी जोड़ी
'बिग बॉस' में इस बॉर पॉर्न स्टार डैनी डी भी दिखाई देंगे। साथ में जोड़ी के तौर पर उनकी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस महिका शर्मा शो में आ सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शो की यह सबसे महंगी जोड़ी होगी। ये जोड़ी एक हफ्ते के करीब 95 लाख रुपए लेगी।

यें स्टार भी बन सकते हैं शो का हिस्सा
खबर के मुताबिक 'बिग बॉस-12' में इस बार 21 कंटेस्टेंट्स होंगे। जिसमें 3 आम आदमी यानी कॉमनर और 3 सेलिब्रेटी जोड़ियां होगीं, वहीं 9 कंटेस्टेंट्स अकेले इसमें पार्टिसिपेट करेंगे। कॉमनर के तौर पर शो में उदित कपूर और सोमा मंगनानी का नाम सामने आ रहा है। इसके साथ ही तनुश्री दत्ता उनकी बहन इशिता दत्ता, पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत, करणवीर बोहरा, स्कारलेट रोज, गुरमीत चौधरी, देबिना बैनर्जी और दीपिका कक्कड़ भी शो का हिस्सा हो सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

TV न्यूज

मनोरंजन

ट्रेंडिंग