यह बिल्डिंग यूपी के किसी छोटे शहर में नहीं बल्कि शो विडो आैर दिल्ली एनसीआर में हार्इटेक सिटी के नाम से मशहूर नोएडा में बन रही है।यह बिल्डिंग ऊंचार्इ के हिसाब से उत्तर भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग है। इतना ही नहीं इसमें माॅल, होटल,आवासीय फ्लैट, से लेकर आॅफिस स्पेस तक मौजूद है।यानि इसमें रहने शख्स की सारी जरूरतें बिल्डिंग के अंदर ही पूरी हो जाएगी।यह बिल्डिंग बना रहे सुपरटेक के सीएमडी ने बताया कि उनका सबसे महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट सेक्टर-94 में चल रहा है।इसमें सुपरनोवा प्रोजेक्ट मिक्स लैंड प्रॉपर्टी है।इसमें मॉल, होटल, आवासीय और अन्य इमारतें शामिल हैं।कुछ ऑफिस स्पेस दिसंबर तक, कुछ दो साल और कुछ तीन साल में पूरे होंगे।इसके बाद पजेशन मिल पाएगा।यह बिल्डिंग 56 आैर 80 मंजिला है। इतना ही नहीं इसमें बिल्डिंग की छत पर हैलीपेड आैर स्वीमिंग पूल तक मौजूद है।