नोएडा. हाईटेक सिटी नोएडा के डाॅक्टरों ने अफगानिस्तान के एक व्यक्ति का आरिफ रेजाया जटिल ऑपरेशन कर परिवार को जीवनदान दिया है। बताया जा रहा है कि आरिफ रेजाया रीढ़ की हड्डी में संक्रमण से पीड़ित थे, जिसका इलाज आसान नहीं होता है, लेकिन नोएडा के डॉक्टरों ने महिला का ऑपरेशन कर रीढ़ की संक्रमित हड्डी को निकालकर कूल्हे की हड्डी का प्रत्यारोपण कर इतिहास रच दिया है। इस सफल ऑपरेशन से जहां आरिफ रेजाया को नया जीवन मिला है, वहीं उसके परिजन भी बेहद खुश हैं। आॅपरेशन की जटिलता इस बात से ही आंकी जा सकती है कि आरिफ रेजाया का इलाज डेढ़ साल तक चला। इस दौरान कई प्रकार के आॅपरेशन किए गए और मरीज की गर्दन और रीढ़ की हड्डी में संक्रमण होने से उसे लकवा मार गया था। चिकित्सकों की मानें तो इस तरह के केस में अब तक विश्व में 5 केसों में ही सफलता मिली है।