नोएडा

चुनाव लड़ने के लिए बन गया लुटेरा, जानिए इस नेता की कहानी

पुलिस अधिकारी भी जानकर रह गये दंग
2 min read
• •
Updated: 13 Sep 2018, 2:05 PM IST
DEMO PIC
चुनाव लड़ने के लिए बन गया लुटेरा, जानिए इस नेता की कहानी

ग्रेटर नोएडा।जहां एक तरफ सभी राजनीतिक पार्टियों से लेकर नेता लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी में जुटे है।वहीं पुलिस ने एक एेसा नेता को पकड़ा है।जो चुनाव लड़ने के लिए पहले लुटेरा बन गया। इतना ही नहीं जब पुलिस अधिकारियों ने मामले में जांच की, तो जो खुलासा हुआ।वह जानकर सभी लोग दंग रह गये।दरअसल आरोपी ने बताया कि चुनाव लड़ने के लिए रुपयों की जरूरत थी।इसी वजह से उसने ठेकेदार पर हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया है।

ये था पूरा मामला

एसपी देहात विनीत जायसवाल ने बताया कि श्यौराजपुर के विनोद का कासना औद्योगिक क्षेत्र के साइट-5 स्थित एक कंपनी में ऑफिस है। 25 अगस्त की रात करीब 10 बजे चार अज्ञात लोगों ने कंपनी में घुसकर ठेकेदार पर तलवारों व लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया था। इससे ठेकेदार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं, पूरा मामला कंपनी में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया था। ऐसे में पुलिस ठेकेदार के भाई सुशील की तहरीर पर लगातार हमलावरों की पहचान कराने का प्रयास कर रही थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान करते हुए राकेश गोस्वामी उर्फ बाटा, मोनू गिरी और सोनू को गिरफ्तार किया है।

चुनाव लड़ने की तैयारी के लिए वारदात को दिया अंजाम

पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी राकेश गोस्वामी ने बताया कि वह पिलखुआ क्षेत्र से जिला पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। जिसके चलते उसे पैसे की आवश्यकता थी। इसी बीच उसे विनोद ठेकेदार के साथ रोज 10 लाख रुपये तक कैश रखने की सूचना मिली। उसने रेकी कर ठेकेदार से कैश लूटने का प्लान बनाया। जिसके बाद उसने अपने दोस्तों के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Published on: