
मुख्यमंत्री योगी ने डेढ़ साल में इस विभाग में बदल दिए छह आर्इएएस अधिकारी, फिर भी नहीं सुधरे हालात
ग्रेटर नोएडा।उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्ध नगर में इस विभाग पर अपनी नजर बनार्इ। यही वजह है कि वह पिछले डेढ़ साल में एक बाद एक विभाग में तैनात छह आर्इएएस अधिकारियों के तबादले कर चुके है, लेकिन विभाग के हालात जस के तस बने हुए हैै। यह विभाग ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण है।जहां हाल ही में सीनियर आर्इएएस अधिकारी नरेंद्र भूषण को सीर्इआे नियुक्त कर जिम्मेदारी सौंपी गर्इ है।
इस सीनियर आर्इएएस को सौंपी गर्इ जिम्मेदारी, बनाया गया सीर्इआे
केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर तैनात सीनियर आईएएस अधिकारी नरेंद्र भूषण को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी का सीईओ बनाया गया है। वहीं यहां पहले से तैनात पार्थ सारथी सेन शर्मा का तबादला केंद्र सरकार में संयुक्त सचिव उर्वरक मंत्रालय में किया गया है। सीनियर आर्इएएस अधिकारी नरेंद्र भूषण 1992 बैच के सिनियर आईएएस अधिकारी हैं। वह अब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में सीर्इआे का पद संभालेंगे। वहीं आप को बता दें कि पिछले डेढ़ साल में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में छह सीर्इआे बदले जा चुके है। फिर भी यहां के हालात जस के तस बने हुए है।
डेढ़ साल में यह आर्इएएस रह चुके ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीर्इआे
यूपी में सरकारी बनाने के बाद ही सबसे पहला काम योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की तबादले से किया था। इस दौरान ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के सीईओ दीपक अग्रवाल थे। सरकार बनने के अगले ही महीने अप्रैल में सीएम योगी सरकारी ने दीपक अग्रवाल का तबादला कर दिया था। उनकी जगह अमित मोहन प्रसाद को अथॉरिटी का सीईओ बनाया गया। वह करीब एक महीने ही टिक पाए। उनके बाद देवाशीष पांडा को प्राधिकरण का सीर्इआे नियुक्त किया गया। वह करीब दस महीने तक प्राधिकरण अधिकारी रहे। फिर आलोक टंडन को यह सीर्इआे का पद सौंपा गया ।उनके तीन माह बाद ही जून माह में पार्थ सारथी सेन शर्मा को नोएडा प्राधिकरण का सीईओ बनाया गया। अब डेढ़ माह बाद ही उनकी जगह सीनियर आर्इएएस अधिकारी नरेंद्र भूषण को प्राधिकरण का सीर्इआे बनाया गया है।
Published on:
13 Sep 2018, 12:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.