31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम सुसाइड नोट लिखकर इस महिला ने कर ली आत्महत्या

आत्महत्या करने के बाद कमरे से मिला सुसाइड नोट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 10 Sep 2018, 4:26 PM IST

pm modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर सुसाइड नोट लिखकर इस महिला ने कर ली आत्महत्या

ग्रेटर नोएडा।यूपी के हार्इटेक शहर में एक एेसा मामला सामने आया है।जिसे देखकर पुलिस आैर परिजन भी हैरान हो गये है।इसकी वजह ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता द्वारा आत्महत्या के 17 दिन बाद उसके कमरे से सुसाइड नोट मिलना है।यह सुसाइड नोट देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर लिखा गया है।यह देखते ही परिवार के लोग सुसाइड नोट को लेकर पुलिस के पास पहुंचा।जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गर्इ है।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-प्रेमिका ने प्रेमी से की बातें आैर फिर दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर एेसे कर दी हत्या

सात माह पहले ही की थी बेटी की शादी

एनटीपीसी स्थित ततारपुर गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी 4 फरवरी, 2018 को दिल्ली के रहने वाले एक युवक के साथ की थी।आरोप है शादी के बाद से ही सुसराल पक्ष वाले कार की डिमांड करने लगे। ससुराल वालों की यह डिमांड पूरी न कर पाने पर उन्होंने महिला को उसके मायके छोड़ दिया। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी करने के बाद ही ससुराल लौटने की हिदायत दी। इससे परेशान होकर महिला ने 23 अगस्त, 2018 को केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। महिला को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित पिता ने पति सहित 7 लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जारचा कोतवाली की एनटीपीसी पुलिस चौकी में तहरीर दी थी।

यह भी पढ़ें-यूपी पुलिस का वायरल हुआ एेसा वीडियो, देखते ही एसएसपी ने बिठार्इ जांच

17 दिन बाद कमरे से मिला प्रधानमंत्री के नाम का सुसाइड नोट

महिला के आत्महत्या करने के बाद शनिवार को परिजनों के उसके कमरे से सुसाइड नोट मिला। मीडिया रिपोर्ट की माने तो यह सुसाइड नोट प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर लिखा गया था। इसमें महिला ने मायके वालों को ससुराल पक्ष से बचाने की गुहार लगार्इ गर्इ थी। साथ ही उसने लिखा की दहेज उत्पीड़न के चलते आत्महत्या करने जा रही है। वहीं जारचा कोतवाली के एसएचओ के.के. राणा ने बताया कि मामला दिल्ली का होने के कारण पीड़ित परिवार ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट कर मामले की जांच की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश