नोएडा

एक दीवाना प्रेम सिंह करेंगे बारह हसीनाओं से प्यार, ‘एक दीवाना बारह हसीना’ की शटिंग शुरू

फ़िल्म में अपने किरदार के बारे में बताते हुए कहा कि "मेरा जबरदस्त किरादर है जो कि मुझे दिल तक छू गया है एक आम मेहनत कश आदमी को परदे पर उतारना मेरे लिए भी एक चुनौती सी है।
2 min read
• •
Updated: 12 Jan 2022, 7:36 PM IST
ek_diwan_12_hasina.jpg

भोजपुरी फ़िल्म जगत में आपने हिंदी और साउथ की मूवीज के कई टाइटल देखे व सुने होगे, इस बार आपको भोजपुरी इंडस्ट्री एक यूनिक टाइटल सुनने में आएगा। भाइया जहां हमसे एक नहीं संभाली जाती है वहीं अभिनेता प्रेम सिंह अपनी आगामी बाहर हसीनाओं को एक साथ सम्भाल रहे हैं। जिसको लेकर वे चर्चाओं में भी आ गए हैं। जीहां हम बात कर रहे हैं। श्री मां प्रोडक्शन हाऊस व प्रगति फ़िल्म एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म 'एक दीवाना बारह हसीना'। इस फिल्म का मुहूर्त कर शूटिंग शुरू कर दी गई है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे प्रेम सिंह एक अलग किरदार में नज़र आ रहे हैं। आपको बता दें कि यह फिल्म रोमांस व कॉमेडियन से भरपूर होगा है। क्योंकि प्रेम सिंह बारह हसीनाओं के रोमांस व मस्ती करते नजर आयेंगे।

निर्देशक हेमराज वर्मा ने बताया कि हमने सबसे पहले लखनऊ की खूबसूरत लोकेशन पर प्राकृतिक की सुंदरता को अंदर समेटे वाला एक ऐसा यूनिक और रोमेंटिक दृश्य शूट किया है, जो दर्शकों को एक अलग दुनिया का अनुभव कराएगा। हम लखनऊ की कई और रमणीय स्थलों पर कुछ खास गाने को भी शूट करेंगे। एक दीवाना बारह हसीना के निर्माता सुरेंद्र सिंह व सुरेश राठौर है। प्रेम सिंह ने मीडिया बंधुओं से फ़िल्म के बारे में बताया कि हम लोगों की कोशिश है। एक फूल कॉमेडी फ़िल्म दर्शकों के बीच लाई जाए, जिसमें एंटरटेनमेंट का पूरा डोज हो और उसमें अश्लीलता का दूर-दूर तक नमो निशान न हो ।

फ़िल्म में अपने किरदार के बारे में बताते हुए कहा कि "मेरा जबरदस्त किरादर है जो कि मुझे दिल तक छू गया है एक आम मेहनत कश आदमी को परदे पर उतारना मेरे लिए भी एक चुनौती सी है। तथा इस फ़िल्म में ओमी व अजय विश्वकर्मा का सुकुन भरा संगीत आपको सुनने को मिलेगा। डीओपी ओम मिश्रा है। फ़िल्म के मुख्य कलाकार प्रेम सिंह अनामिका तिवारी , संजय पाण्डेय, सामर्थ चतुर्वेदी, संतोष श्रीवास्तव, साहब लाल धारी, देवेन्द्र कुमार , संजना सिल्क, सपना सिंह, प्रज्ञा तिवारी, रागनी , परी तथा अन्य कलाकार नजर आयेंगे।

Published on: