8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhojpuri Film: ‘सदा सुहागन’ में दिखेंगी निरहुआ, आम्रपाली और काजल राघवानी की तिकड़ी

Bhojpuri Film: सीन में अभिनेता के पास पहली प्रेमिका लौट आती है तो दूसरी भी वही मौजूद है तो इस सिचुएशन पर दोनों अभिनेत्रियां गाना गाती हैं कि 'तुम तो धोखेबाज हो वादा के भूल जाते हो।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 12 Jan 2022, 12:56 PM IST

amrapali_dubey__niruha__kajal.jpg

Bhojpuri Film: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के शोमैन कहे जाने वाले निर्माता प्रदीप के शर्मा अपनी आगामी भोजपुरी फिल्म 'सदा सुहागन' को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। वे फिल्म की तैयारी जोरो शोरो से कर रहे हैं। फिल्म सदा सुहागन में जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे और चार्मिंग गर्ल काजल राघवानी नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल कर रहे हैं। वही इसका म्यूजिक मधुकर आनंद दे रहे हैं।

जिसको लेकर ये सभी म्यूजिक सिटिंग के लिए प्रदीप के शर्मा के ऑफिस में बैठकर फिल्म में आई एक सिचुएशन को लेकर गाना और म्यूजिक डिस्कस कर रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो पराग पाटिल के इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अपलोड किया गया।

यह भी पढ़ें : हाइक्लास नीलम गिरी ने उड़ाई पति की कमाई, खुशबू तिवारी केटी का 'राजा के कमाई' हुआ वायरल

वीडियो में मधुकर आनंद, पराग पाटिल और प्रदीप के शर्मा दिखाई दे रहे हैं। जिसमें पराग पाटिल, मधुकर आनंद से सदा सुहागन से एक सीन के बारे में पूछते हैं तो मधुकर उन्हें सीन थोड़ा बताते हैं कि अभिनेता के पास पहली प्रेमिका लौट आती है तो दूसरी भी वही मौजूद है तो इस सिचुएशन पर दोनों अभिनेत्रियां गाना गाती हैं कि 'तुम तो धोखेबाज हो वादा के भूल जाते हो। फिल्म का प्रचार प्रसार आरआरजे मीडिया कर रही है।

यह भी पढ़ें : Bhojpuri Film Babul: ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' का समर्थन करती बेबस बेटी और मजदूर पिता के संघर्ष की कहानी है ‘बाबुल’

वैसे आपको बता दें कि ये सांग सन 1996 में आई हिंदी फिल्म 'साजन चले ससुराल' का है। इस सांग को अभिनेता गोविंदा, तब्बू और करिश्मा कपूर पर फिल्माया गया था। अब इस सांग का भोजपुरी फिल्म सदा सुहागन से क्या रिश्ता है ये तो वक़्त ही बताएगा।