8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhojpuri Film Babul: ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का समर्थन करती बेबस बेटी और मजदूर पिता के संघर्ष की कहानी है ‘बाबुल’

Bhojpuri Film Babul: भोजपुरी फिल्म ‘बाबुल’ पिता पुत्री के भावनात्मक संबंधों की कहानी के साथ-साथ ही ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और बेटी को सशक्त बनाओ’ के सपने पर आधारित है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 8 Jan 2022, 10:49 AM IST

bhojpuri_film_babul_baati_choka.jpg

Bhojpuri Film Babul: भोजपुरी फिल्मों के सुप्रसिद्ध निर्माता रत्नाकर कुमार की फिल्म ‘बाबुल’ का ग्रैंड प्रीमियर आनन्द मंदिर, वाराणसी में किया गया। फिल्‍म के प्रीमियर में निर्माता रत्‍नाकर कुमार, अभिनेत्री नीलम गिरी, अभिनेता देव सिंह, संतोष पहलवान, लोकगीत गायक व अभिनेता गोपाल राय के साथ पत्रकार भी उपस्थित रहे। हर वर्ग के दर्शकों को सिनेमा से जोड़ रही भोजपुरी फिल्म ‘बाबुल’ पिता पुत्री के भावनात्मक संबंधों की कहानी के साथ-साथ ही ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और बेटी को सशक्त बनाओ’ के सपने को लेकर जीने वाले एक ऐसे गरीब हाड़-तोड़ मेहनतकस पिता के संघर्ष की कहानी है, जो बेटियों की जिंदगी को खुशहाल बनाने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देता है।

यह भी पढ़ें : भोजपुरी फिल्म 'बाबुल' का प्रीमियर वाराणसी के आनंद मंदिर में 7 जनवरी को, स्टार कास्ट रहेंगे मौजूद

वर्सेटाइल अवधेश मिश्रा द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा के ओहरा को ऊंचा करने वाला है। भोजपुरी सिनेमा के बारे में जो आम धारणा रही है, उससे कहीं आगे की कहानी है। गीत-संगीत और पटकथा का सामंजस्‍य फिल्‍म को और भी बेहतरीन बनाता है। सामाजिक संदेश और मनोरंजन के साथ बेजोड़ फिल्‍म है बाबुल। इस फिल्‍म की केंद्रीय भूमिका अवधेश मिश्रा, नीलम गिरी, देव सिंह, संतोष पहलवान, अनीता रावत, शशि रंजन, बबलू खान, अंबिका वानी ने निभाई है। तकरीबन साढ़े 300 फिल्मों में एक्टिंग करने वाले अवधेश मिश्रा की बतौर लेखक निर्देशक यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले ‘जुगनू’ उन्होंने निर्देशित की थी। इन दोनों फिल्मों का निर्माण वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के रत्नाकर कुमार ने किया है।

यह भी पढ़ें: Bhojpuri Film: मुहूर्त के साथ साउथ में शुरू हुई यश कुमार की भोजपुरी फिल्म ‘सुरक्षा’ की शूटिंग

अलबम की दुनियां में अपने नृत्य और अदा से धूम मचाने वाली नीलम गिरी ने बतौर अभिनेत्री इस फ़िल्म में पहली बार मुख्य भूमिका निभाई है। 50 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके देव सिंह ने इस फ़िल्म में सशक्त भूमिका निभाई है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स द्वारा "जुगनू" और "बाबुल" का निर्माण यह दर्शाता है कि कंपनी भोजपुरी फिल्मों के स्तर को बेहतर करने के लिए कितनी संवेदनशील है। कंपनी इसके अलावा दर्जन भर और भी विषय प्रधान फ़िल्मों पर काम कर रही है।