8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhojpuri Film: मुहूर्त के साथ साउथ में शुरू हुई यश कुमार की भोजपुरी फिल्म ‘सुरक्षा’ की शूटिंग

Bhojpuri Film: फिल्म की कहानी को कई सुपरहिट फिल्मों का लेखन कर चुके लेखक सुरेंद्र मिश्रा ने लिखा है। संगीत दिया है मुन्ना दुबे ने। फ़िल्म का छायांकन कर रहे है साउथ के डी ओ पी जगदीश कोमारी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 7 Jan 2022, 10:02 AM IST

bhojpuri_film_yash_kumar.jpg

Bhojpuri Film: महंकाली मूवीज के बैनर तले बन रही यश कुमार स्टार भोजपुरी फिल्म सुरक्षा की मुहूर्त कर शूटिंग दक्षिण भारत के विशाखापट्टनम शहर में शुरू हो गयी है। फिल्म सुरक्षा एक लाजवाब कहानी पर आधारित है। फिल्म की कहानी को आउट नहीं किया गया है, लेकिन इतना बताया गया कि फिल्म की कहानी, फिल्म के टाइटल सुरक्षा के इर्द गिर्द है। फिल्म में हीरो यश कुमार हैं तो बिल्कुल कुछ न कुछ डिफरेंट देखने को मिलेगा ही, क्योंकि यश कुमार जब भी आते हैं, कुछ नया ही होता है। और वहीं फ़िल्म में कॉमेडी न हो ऐसा हो नही सकता इसलिए आप सभी को हंसाने यानी कॉमेडी का पंच देंगे कॉमेडी किंग महेश आचार्य।

यह भी पढ़ें : भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने दिया दर्शकों को अपने जन्मदिन का तोहफा, 'आ जईहे 5 के' हुआ वायरल

बता दें कि महंकाली मूवीज बैनर साउथ फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा बैनर है, जिसके निर्माता महंकाली दिवाकर हैं। जिन्होंने साउथ की कई फिल्मों का निर्माण किया और साउथ के साथ-साथ वो भोजपुरी फिल्मों का भी निर्माण कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने खेसारी लाल यादव को लेकर एक फ़िल्म का निर्माण किया है, जो बहुत जल्द सिनेमाघरों में आने वाली है और अब यश कुमार को लेकर फिल्म सुरक्षा का निर्माण कर रहे हैं। साउथ के प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स का भोजपुरी इंडस्ट्री में फिल्म बनाना गर्व की बात है, जो अंतरभाषीय होने के बावजूद भोजपुरी से उन्हें प्रेम है।

यह भी पढ़ें : भोजपुरी फिल्म 'बाबुल' का प्रीमियर वाराणसी के आनंद मंदिर में 7 जनवरी को, स्टार कास्ट रहेंगे मौजूद

इस फिल्म की कहानी को कई सुपरहिट फिल्मों का लेखन कर चुके लेखक सुरेंद्र मिश्रा ने लिखा है। संगीत दिया है मुन्ना दुबे ने। फ़िल्म का छायांकन कर रहे है साउथ के डी ओ पी जगदीश कोमारी है। फिल्म का निर्माण महंकाली मूवीज के बैनर तले हो रहा है। जिसके निर्माता महंकाली दिवाकर और सह निर्माता मिथिलेश तिवारी है। फिल्म की निर्देशन की बागडोर राजकिशोर प्रसाद (राजू) के हाथों हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका में यश कुमार, सुदीक्षा झा, महेश आचार्य, राज प्रेमी, हर्षिता कश्यप आदि कई कलाकार नजर आयेंगे।