नोएडा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान इन महिलाओं ने किया जमकर हंगामा

अमरोहा के हसनपुर में स्वराज ग्राम सम्मेलन के दौरान बिगड़ी स्थिति
2 min read
• •
Updated: 27 Apr 2018, 11:30 AM IST
amroha

अमरोहा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हसनपुर में स्वराज ग्राम सम्मेलन के दौरान गुरुवार को जहां विशाल जनसमूह को संबोधित किया। वहीं दूसरी तरफ कई दर्जन महिलाओं ने उनका विरोध भी किया। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के दौरान आंगनबाड़ी महिलाएं अपनी मांगों को लेकर उनसे मुलाकात करना चाह रही थीं। काफी देर तक कोतवाली के सामने इंतजार के बाद जब मुख्यमंत्री पहुंचे तो महिलाओं की भीड़ उन्हें ज्ञापन सौंपने के लिए चल दी। इसकी भनक लगते ही एसडीएम यशवर्धन श्रीवास्तव व कोतवाल डीके शर्मा पहुंच गए। उन्होंने ज्ञापन खुद को देने की बात कही तो महिलाएं हंगामा करते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की बात पर अड़ गई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया और ज्ञापन नहीं सौंपने दिया। ऐसे में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

बता दें कि आजकल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के जिलों के दौरे पर हैं, ताकि लोगों की सभी समस्याओं को वे खुद समझकर सुलझा सकें। लेकिन, गुरुवार को अमरोहा के हसनपुर पहुंचे सीएम से मिलने पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनसे मिलने नहीं दिया गया। बता दें कि आंगनबाड़ी जिलाध्यक्ष सत्यबाला चौधरी के नेतृत्व में करीब 60 महिलाएं एकत्र होकर हसनपुर कोतवाली पहुंची। लेकिन, जैसे ही इसकी भनक एसडीएम यशवर्धन श्रीवास्तव को लगी तो वे कोतवाल डीके शर्मा के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को समझाते हुए कहा कि वे अपना ज्ञापन उन्हें दे दें वे खुद इसे सीएम के पास पहुंचा देंगें। ये सुन महिलाएं सीएम से मिलने की बात पर अड़ गई। जब वे नहीं मानी तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। इस दौरान काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

यह भी पढ़ें- सीए के घर में 5 महीने से नौकरानी कर थी ऐसा काम जब खुला राज तो पुलिस भी रह गई हैरान, देखें लाइव वीडियो-

हसनपुर में मुख्यमंत्री को भाकियू के भानु गुट के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश चंद्र अग्रवाल, खेम सिंह राणा ने मनोटा पुल के चौड़ीकरण, हसनपुर शहर में पानी निकासी की समस्या दूर कराने को ज्ञापन दिया। वहीं ग्राम रोजगार सेवकों के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने रोजगार सेवकों की मानदेय वृद्धि, वर्ष 2017-2018 का अवशेष मानदेय का भुगतान समेत 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान संघ के संगठन मंत्री सूकर्मपाल सिंह राणा, ब्लाकाध्यक्ष को¨वद्र सिंह ने किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया।

Published on: