नोएडा

सूर्यास्त के बाद पांच में से एक भी काम करने पर खुश हो जाएंगी मां लक्ष्मी, घर में होगी धन की वर्षा

इस मास की खास है यह पूर्णिमा

2 min read
May 29, 2018
सूर्यास्त के बाद पांच में से एक भी काम करने पर खुश हो जाएंगी लक्ष्मी, घर में होगी धन की वर्षा

नोएडा।इस माह के अंतिम दिनों से दो दिन पहले यानी मंगलवार शाम को ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा है। वैसे पूर्णिमा तो हर माह में आती है। लेकिन पुरुषोत्तम मास तीन साल में एक ही बार आता है। इस मास को अधिक मास भी कहते है। इस मास के स्वामी भगवान विष्णु है। वहीं शास्त्रों की माने तो इस बार पुरुषोत्तम मास इस साल ज्येष्ठ मास में आया है। वहीं पुरुषोत्तम मास में पूर्णिमा होने की वजह से यह दुर्लभ तिथि बन गर्इ है। इस पूर्णिमा अगर मास के स्वामी विष्णु भगवान की विशेष पूजा करने से लक्ष्मी मां प्रसन्न होती हैं।

घर में सकरात्मा के साथ दूर हो जाती है गरीबी

राघवेंद्र स्वामी बताते है कि पूर्णिमा की रात चांद अपनी पूरी कलाओं के साथ दिखाई देता है। वहीं इस पूरे मास अगर भगवान विष्णु की सच्चे मन से पूजा करें तो प्रार्थना जल्द ही स्वीकार होती है। इतना ही नहीं शास्त्रों के अनुसार इस मास की पूर्णिमा के दिन सूर्य अस्त के बाद किए गए उपाय आैर पूजा-अर्चना अति फल दायक होती है। इससे मां लक्ष्मी खुश होती है आैर धन धान्य के भड़ार भर देती हे। स्वामी जी बताते है कि पूर्णिमा के दिन सूर्यास्त के बाद इन पांच में से एक भी उपाय कर लें। तो जीवन से संकट दूर होने के साथ ही अच्छे संकेत मिले सकते है।

यह भी पढ़ें-मंदिर में पूजा-पाठ कर रहे शख्स के साथ अचानक हुआ एेसा कि मौके पर ही चली गर्इ जान

यह है पांच उपाय

1-भगवान को इनका लगाएं भोग
पूर्णिमा के दिन सूर्यास्त के बाद भगवान विष्णु के साथ ही मां लक्ष्मी की पूजा करें। पूजा में भगवान का पाठ आैर आरती करने के बाद केले का आैर खीर का भोग लगाये। पूजा समाप्त होने पर इस प्रसाद को सभी लोगों को बांट दें। इससे भगवान विष्णु के साथ ही मां लक्ष्मी प्रसन्न होती आैर धन धान्य की वर्षा करती हैं।

2-सूर्यास्त के बाद गुप्त दान करें
वहीं पंडित जी बताते है कि सूर्यास्त के बाद घर में अनाज से सवा किलो अनाज यानी गेहूं आैर सवा किलो चावल लें। इसके बाद गेहूं आैर चावल काे मंदिर में भगवान को आर्पित गुप्त दान करें।

3-इस रंग के वस्त्र करें दान
वहीं अगर आप मंदिर नहीं जा सकते है। तो अाप अपने घर या आसपास लगे। केले के पौधे के पास भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए दीपक जलाएं। भगवान विष्णु को पीले वस्त्र चढ़ाएं आैर आरती करें। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।

4-लक्ष्मी मां को एेसे भी कर सकते है प्रसन्न
वहीं पूर्णिमा के दिन सूर्यास्त के बाद लक्ष्मीजी की पूजा करें। पूजा करते समय 21 पीली कौड़ी भी रखें। इसके बाद इनकी पूजा करें आेर पीली कौड़ियां की वंदनवार बना लें। इसके बाद इसे घर मेन गेट द्घार पर रख दें। एेसा करने से घर से नकारात्मा दूर होती है आैर घर में खुशहाली आती है।

5-मंदिर की करें सफार्इ
अगर आप इन चार में से कोर्इ भी उपाय करने में सक्ष्म नहीं है तो आप घर के आस पास स्थित किसी भी मंदिर में जाये। मंदिर की साफ-सफार्इ कर भगवान विष्णु की प्रतीमा के आगे घी का दीपक जलाएं। इसके बाद अगर मंदिर में शिवलिंग है। तो भगवान भोले के मंत्र का जाप करें। इससे भगवान प्रसन्न होते है।

Published on:
29 May 2018 06:52 pm
Also Read
View All