
मंदिर में पूजा-पाठ कर रहे शख्स के साथ अचानक हुआ एेसा कि मौके पर ही चली गर्इ जान
बिजनौर।बिजनौर जिले के स्योहारा थाना क्षेत्र में मंदिर में भगवान की पूजा-अर्चना में लीन एक शख्स के साथ एेसी वारदात हो गर्इ।जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गर्इ।वहीं इस से पूजारी समेत मंदिर परिसर में पूजा-पाठ कर रहे अन्य लोग भी घबरा गये।शख्स को मंदिर के पूजारी समेत पूजा-अर्चना करने आए अन्य लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस भी इस मामले की जांच में जुट गर्इ है।
अपने परिवार का एेसे पालन पोषण करता था मृतक
स्योहारा थाना इलाके के माहूपुरा गांव के रहने वाले ताराचंद शाम सोमवार शाम 7 बजे घर से गांव के ही चामुंडा देवी के मंदिर में पूजा करने के लिए गया था।जिस समय ताराचंद पूजा में मगन था। उसी समय गांव के ही राकेश ने मंदिर में ही ताराचंद के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमे युवक की मौके पर ही मौत हो गर्इ । हत्या के बाद से आरोपी मौके से फरार हो गया।वहीं मंदिर में हुर्इ फायरिंग से सभी लोग सन्न रह गये। पूजारी समेत अन्य लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बताया जा रहा है कि ताराचंद के तीन बच्चे हैं । मृतक परचून की दूकान घर पर ही चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था।
पूजा-पाठ करने गया था मंदिर
मृतक ताराचंद करीब 8 बजे चामुंडा देवी स्थल पर पूजा करने के लिए गया था। इसी दौरान उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गर्इ। घंटों तक बेटे के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की । मृतक के परिजनों ने बताया कि जब वह मंदिर पहुंचे तो बेटे का शव खून से लथपथ मिला। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिसबने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने शव उठाने को मना करते हुए क़ातिल को पकड़ने की मांग करने लगे।
मां की शिकायत पर कार्रवार्इ में जुटी पुलिस
एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया की मृतक के मां की तरफ़ से अवैध संबधों के चलते थाने में गांव के ही तीन लोगों राकेश पुत्र नरेन्द ओमप्रकाश के ख़िलाफ़ नामजद तहरीर दी गयी है।पुलिस जल्द ही फरार इन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजेंगी।शव का पीएम कराके पुलिस इस हत्या को लेकर छानबीन कर आरोपियों की गिरफ्तार करेगी।
Updated on:
29 May 2018, 5:43 PM IST
Published on:
29 May 2018, 5:40 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.