1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी से एक दिन पहले लड़की ने उठाया एेसा कदम कि दंग रह गये सब लोग

पिता ने भी दिया बेटी का साथ आैर कर दी शिकायत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 29 May 2018, 3:29 PM IST

DEMO PIC

शादी से एक दिन पहले लड़की ने उठाया एेसा कदम कि दंग रह गये सब लोग

बागपत।पश्चित उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में शादी से एक दिन पहले लड़की ने एेसा कदम उठा लिया। जिससे सारा माहौल खामोशी में तबदील हो गया। लड़की के इस काम में उसके पिता ने भी बेटी का ही साथ दिया। इसकी वजह जानकार सब चौंक गये। साथ ही लड़की की बड़ार्इ करने के साथ ही उसके पिता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस पिता की शिकायत पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गर्इ है।

यह भी पढ़ें-कैराना उपचुनाव Live: जानिए, कैराना में भाजपा प्रत्याशी ने ये क्यों कहा कि उन्हें भी हुआ नुकसान

शादी से पहले अचानक घर पहुंच गये थे लड़के वाले तो लड़की ने उठाया कदम

बागपत की एक बेटी ने दहेज लोभी लड़के से शादी करने से ही इंकार कर दिया। खुशी का माहौल तो भले ही खामोशी में बदल गया हो लेकिन बेटी के इस फैसले के पक्ष में पिता ने भी बेटी की शादी से इंकार कर दिया और लडका पक्ष के खिलाफ कोतवाली में दहेज का मामला दर्ज कराया है। दरअसल लड़के पक्ष के लोग शादी से ठीक एक दिन पहले अचानक ही लड़की वालों के घर पहुंच गये। जहां उन्होंने कैश आैर कार की डिमांड कर दी। यह जानकारी लड़की को मिली आैर उसने शादी न करने का फैसला ले लिया।

यह भी पढ़ें-कैराना-नूरपुर Live: उपचुनाव के दौरान सपा आैर अखिलेश यादव ने वोटर्स से की यह बड़ी अपील

बारात के स्वागत में जुटा था परिवार आैर फिर

बागपत नगर के कोर्ट रोड स्थित मोहल्ला कुम्हारान निवासी एक शख्स ने अपनी बेटी की शादी बागपत के गांव खट्टा प्रहलादपुर निवासी युवक के साथ तय की थी। शादी 29 मई को होनी थी। जिसकी सभी तैयारियां चल रही थी। लड़की वाले दरवाजे पर बारात आने का इंतजार कर रहे थे। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। शादी के टैंट, हलवाई, खाने का सामान आदि पर लाखों रुपये खर्च हो चुके थे। लेकिन शादी के दो दिन पूर्व 27 मई को लड़के पक्ष के आधा दर्जन लोग उनके घर पहुंचे और दहेज में तीन लाख रुपये आैर कार की मांग की। असमर्थता जताने पर लड़के पक्ष के लोगों ने उनके साथ अभ्रदता की। इस पर लड़की ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इस पर उसके पिता ने भी बेटी का साथ दिया।

यह भी पढ़ें-नूरपुर उपचुनाव Live: पूर्व सपा सांसद ने विपक्ष पर बोला हमला,चुनाव आयोग पर भी खड़े किए सवाल

पुलिस ने शिकायत लेकर दर्ज किया मुकदमा

एक तरफ पूरा परिवार शादी की खुशियों में मशगूल था।रिश्तेदार भी घर में आ चुके थे। लेकिन शादी ठीक दो दिन पहले अचानक ही ये खुशियां गम में तब्दील हो गई।युवती के पिता ने लड़के पक्ष के खिलाफ कोतवाली पर पहुंचकर मामले की शिकायत की।पुलिस ने लड़के पक्ष के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में कोतवाल दिनेश कुमार का कहना है कि दहेज में कार व 3 लाख रुपये न देने पर शादी तोड़ने की शिकायत मिली है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधर पर कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश