नोएडा

बेअसर रहा रेल रोको आंदोलन, कही बारिश के चलते किसानों ने बनाई दूरी तो कहीं पुलिस के घेरे में रही पटरियां और स्टेशन

पश्चिमी यूपी के मेरठ और सहारनपुर मंडल में संयुक्त किसान मोर्चा के आहवान पर आज रेल रोकों आंदोलन का कार्यक्रम था। लेकिन बारिश और पुलिस-प्रशासन के चलते रेल रोकों आंदोलन का असर आंशिक रहा।
2 min read
• •
Updated: 18 Oct 2021, 2:45 PM IST
kisan_2.jpg

नोएडा. किसानों के रेल रोको आंदोलन का पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंशिक असर रहा। रेल रोकों आंदोलन कार्यक्रम में कहीं बारिश के चलते किसानों ने दूरी बनाई तो कहीं पुलिस के घेरे में पटरियां और स्टेशन छावनी में तब्दील कर दिए गया जिससे किसान इसका पूरी तरह से विरोध नहीं कर सके।

आंशिक रहा किसान मोर्चा का रेल रोको आंदोलन

पश्चिमी यूपी के मेरठ मंडल के सभी पांचों जिलों में रेल रोको आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से निपट गया। किसानों ने भी खानापूर्ति करते हुए आंदोलन में भाग लिया। वहीं सहारनपुर मंडल में मुजफ्फरनगर में जरूर किसानों ने रेल को रोका।

स्‍टेशनों के बाहर किसानों ने दिया धरना

भाकियू का गढ़ होने के चलते सुबह से ही मुजफ्फरनगर, शामली आदि जिलों में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखा। स्टेशनों पर पुलिस व्यवस्था काफी चौकस थी। छोटे स्टेशन भी पुलिस के पहरे में रहे। भाकियू कार्यकर्ताओं ने स्‍टेशनों के बाहर धरना शुरू कर दिया। भारी संख्‍या में पुलिस बल भी तैनात किया गया। रेल रोको आंदोलन के तहत भाकियू कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर रेलवे स्टेशन पर दिल्ली जा रही अमृतसर-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन को रोक लिया।

ट्रैक पर किसानों का कब्जा

भारतीय किसान यूनियन ने मेरठ में तीन स्थानों पर रेलवे ट्रैक पर कब्जा किया और वहीं धरना देकर बैठ गए। परतापुर, सकौती और कंकरखेड़ा फ्लाईओवर के नीचे भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन शुरू किया। सोमवार को बारिश के चलते पूर्व निर्धारित समय से डेढ घंटे की देरी से भाकियू कार्यकर्ता रेलवे ट्रैक पर पहुंचें। बारिश और मौसम के चलते भाकियू कार्यकर्ताओं की संख्या काफी कम रही।

किसानों ने रोकी ट्रेन

सकौती में भाकियू नेता संजय दौरालिया, कंकरखेड़ा फ्लाईओवर के नीचे पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी गजेंद्र सिंह व परतापुर में विजयपाल घोपला के नेतृत्व में भाकियू का धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। सभी स्थानों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया है। भाकियू पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन दोपहर चार बजे तक बताया है। जालंधर से लेकर न्‍यू दिल्‍ली स्‍टेशन जाने वाले ट्रेन मंसूरपुर स्टेशन पर रोक दी गई। यह ट्रेन मेरठ सिटी स्‍टेशन 11 बजे पहुंचती है। सुबह से बारिश के चलते भाकियू ने पूर्व निर्धारित समय में बदलाव कर दिया था।

गाजियाबाद में अलर्ट पर रही पुलिस

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में भी रेल रोको आंदोलन का असर नहीं दिखा। मेरठ रेंज के आईजी प्रवीण कुमार बीते कुछ दिनों से गाजियाबाद में कैंप कर रहे थे। जिसकी वजह से गाजिबाद पुलिस काफी अलर्ट रही। गाजियबाद जंक्शन और साहिबाबाद स्टेशन पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

Published on: