
Symbolic Photo of ITI Rojgar Mela in Lucknow ITI
UP ITI Admission 2021: आईटीआई में प्रवेश के तीसरे चरण के परिणाम के बाद अब खाली सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। इसके लिए 19 अक्टूबर से ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होगी। पहले आवेदन के बावजूद प्रवेश से वंचित युवा राज्य व्यावसायिक परिषद की साइट पर अपना आवेदन भर सकेंगे।
ग्रामीण युवाओं की मिलेगा मौका
बता दे कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आवेदन के बावजूद अभी सीटें खाली हैं। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद ने रिक्त सीटों के लिए अब आवेदन प्रक्रिया 19 अक्टूबर से शुरू होगी। इसमें हाईस्कूल की मेरिट के आधार पर एडमिशन की लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके लिए जिले के ब्लॉक और तहसील स्तर पर मेरिट लिस्ट बनेगी और बची हुई 25 प्रतिशत सीटों पर ग्रामीण युवाओं को दाखिला लेने का मौका मिलेगा।
आवेदकों को देना होगा 250 रुपए का शुल्क
आईटीआई में दाखिला लेने वाले युवा वेबसाइट scvtup.in पर अपना आवेदन कर सकेंगे। इसमें पहले से जिन आवेदन करने वाले युवाओं को प्रवेश का मौका नहीं मिला है वे भी अपना आवेदन अपग्रेड कर सकेंगे। नए आवेदकों को 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। पहले आवेदन कर चुके हैं युवाओं का कोई शुल्क नहीं लगेगा। सभी सरकारी और निजी संस्थानों में रिक्त सीटों के आधार पर ही मेरिट सूची बनेगी। इसके बाद संस्थावार अभ्यर्थी प्रवेश ले सकेंगे।
Updated on:
18 Oct 2021, 12:04 PM IST
Published on:
18 Oct 2021, 12:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.