खास बातें- योगी आदित्‍यनाथ के पहले मंत्रिमंडल विस्‍तार में बनाए गए 17 नए मं‍त्री Rajnath Singh के बेटे Pankaj Singh का नाम भी चल रहा था चर्चा में 2017 में नोएडा विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी Pankaj Singh ने
नोएडा। योगी आदित्यनाथ के पहले मंत्रिमंडल विस्तार में बुधवार को 17 नए मंत्री बनाए गए जबकि छह को कैबिनेट मंत्री के पद पर प्रमोशन दिया गया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ( Rajnath Singh ) के बेटे पंकज सिंह ( Pankaj Singh ) का नाम भी चर्चा में चल रहा था। माना जा रहा था कि नोएडा ( Noida ) के विधायक पंकज सिंह को भी मंत्रिमंडल विस्तार में जगह मिल सकती है। लेकिन इस बार भी उनके समर्थकों को मायूस होना पड़ा।
पहले भी जताई गई थी संभावना
2017 के विधानसभा में पंकज सिंह ने नोएडा विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। उन्होंने सपा के उम्मीदवार सुनील चौधरी को एक लाख से ज्यादा वोटों से हराया था। उस समय उनके पिता राजनाथ सिंह गृहमंत्री थे। उस समय भी संभावना जताई गई थी कि पंकज सिंह को योगी मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ था। इस बार भी उनको मंत्रिमंडल में जगह मिलने की चर्चा चली थी। जानकारों का मानना है कि अगर उनको मंत्रिमंडल में जगह मिलती तो परिवारवाद को बढ़ावा देने के आरोप लगते। इसी वजह से इस बार भी उनको मंत्रिपद नहीं मिला।
पार्टी में कई बड़े पदों पर रह चुके हैं पंकज सिंह
आपको बता दें कि चंदौली जिले की चकिया तहसील के रहने वाले पंकज सिंह का जन्म झारखंड के पलामू जिले में हुआ है। उन्होंने 1994 में 10वीं और 1996 में 12वीं की परीक्षा यूपी बोर्ड से पास की है। नोएडा के एमिटी बिजनेस स्कूल से पीजीडीएम का डिप्लोमा लेने से पहले उन्होंने दिल्ली से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की थी। वह भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) में कई बड़े पदों पर भी रह चुके हैं।