नोएडा

rajyasabha chunav live: बेहट विधायक नरेश सैनी ने कहा- भाजपा को नहीं, महागठबंधन को दिया वोट

राज्‍यसभा चुनाव में कांग्रेस विधायक के भाजपा के पक्ष में वोट देने की उड़ी खबरें

2 min read
Mar 23, 2018
naresh saini

सहारनपुर। उत्‍तर प्रदेश में राज्‍यसभा की 10 सीटों के लिए वोटिंग चल रही है। इसमें क्रॉस वोटिंग की भी खबरें आ रही हैं। इस दौरान एक खबर यह भी उड़ी कि भाजपा के लिए वोट करने वालों में प्रदेश की नंबर वन विधानसभा सीट बेहट के विधायक नरेश सैनी का नाम भी शामिल है। इतना ही नहीं सपा दो और बसपा के एक विधायक ने भी भाजपा के पक्ष मे वोट किया है। वहीं, निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने भी भाजपा को वोट देकर उसकी स्थिति को मजबूत किया।

महागठबंधन को दिया वोट

जैसे ही कांग्रेस विधायक नरेश सैनी के क्रॉस वोटिंग की खबरें फैली, वैसे ही उनके समर्थकों के पास फोन घनघनाने लगे। सहारनपुर के लोग भी यह जानने को उत्‍सुक हो गए। कुछ देर बाद नरेश सैनी ने पत्रिका संवाददाता से बातचीत में कहा कि वह भाजपा को वोट क्‍यों देंगे। उन्‍होंने तो महागठबंधन को ही वोट दिया है। यह सारी गलत खबर चलाई जा रही हैं। वहीं, सहारनपुर देहात विधायक मसू्द अख्‍तर का कहना है कि यह खबर गलत है। उन्‍होंने तो महागठबंधन को ही वोट दिया है।

मुजफ्फरनगर दंगा: संगीत सोम समेत 131 से केस वापसी प्रक्रिया शुरू, सपा-बसपा ने साधा निशाना

बेहट से हैं विधायक

कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले नरेश सैनी उत्‍तर प्रदेश की नंबर वन सीट बेहट से विधायक हैं। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में नरेश सैनी सपा व कांग्रेस गठबंधन की तरफ से मैदान में थे। उन्‍होंने यहां पर भाजपा के प्रत्याशी महावीर सिंह राणा को शिकस्‍त दी थी। कांग्रेस उपाघ्‍यक्ष इमरान मसूद के प्रभाव वाले जिले में नरेश सैनी ने भाजपा लबर में भी कांग्रेस को सीट दिलाई थी। चुनाव में गठबंधन काे 96 हजार 812 वाेट मिले थे जबकि दूसरे स्थान पर रहे भाजपा के प्रत्याशी महावीर सिंह राणा को कुल 71 हजार 135 वाेट मिले थे।

25 सीटों के लिए हो रही वोटिंग

आपको बता दें क‍ि शुक्रवार को राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश, कर्नाटक सहित सभी राज्यों में वोटिंग चल रही है। उत्‍तर प्रदेश में भी 10वीं सीट के लिए चुनाव हो रहा है। 16 राज्यों की कुल 58 सीटों में से 25 सीटों पर शुक्रवार को वोटिंग हो रही है। बाकी 33 सीटों पर एक ही उम्मीदवार होने के कारण उनका निर्वाचन 15 मार्च को ही हो गया था।

Published on:
23 Mar 2018 12:12 pm