नोएडा

शराब के नशे में हैवान बना भाई और सगी बहन के साथ ही किया गंदा काम

अमरोहा के गजरौला में भाई-बहन का पवित्र रिश्ता हुआ कलंकित
2 min read
• •
Updated: 6 Mar 2018, 11:56 AM IST
girl-demanded-security-after-love-marriage-in-amroha-like-bareilly-mla

नोएडा. अमरोहा के गजरौला में शराब के नशे में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां 18 वर्षीय बहन के साथ दुष्कर्म करने वाले भाई को पुलिस ने जेल भेज दिया है। बता दें कि आरोपी को रविवार को ही वारदात की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जब आरोपी की पत्नी को यह खबर मिली तो उसने भी किनारा कर लिया। अब वह भी अपने पति का चेहरा नहीं देखना चाहती है।

यह भी पढ़ें- अब अखिलेश यादव के करीबी इस कद्दावर नेता के खिलाफ गुंडा एक्ट और जिला बदर की तैयारी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक पप्पू के परिजनों ने बताया है कि वह नशा करते ही आपा खो बैठता है और उस पर हैवानियत सवार हो जाती है। परिवार वालों ने बताया कि शनिवार को उनके गांव में एक कार्यक्रम था। बड़ा भाई व अन्य उसी में गए हुए थे। बहन ही घर में अकेली थी। मौके का फायदा उठाते हुए पप्पू ने ऐसी कहानी गढ़ी, जिससे उसकी सगी बहन झांसे में आ गई। उसने बहन को बताया कि उसका दूसरा भाई नशे में खेत में पड़ा है। उसे दिखाने के बहाने वह बहन को खेत पर ले गया और अपनी सगी बहन से ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। उस दौरान पप्पू नशे की हालत में था।

पुलिस ने बताया कि वह नशे की हालत में इंसानियत और मानवता को शर्मसार करने जैसी ही घटनाएं कर बैठता है। पुलिस ने यह जानकारी उसकी पत्नी व अन्य ग्रामीणों से मिलने का दावा किया है। वह नशे की हालत में बहन को बहन भी नहीं समझता है। गजरौला थानाध्यक्ष हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि 18 वर्षीय सगी बहन के साथ दुष्कर्म करने की सूचना परिवार वालों से मिली थी। इसका मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Published on: