नोएडा

Exclusive: सपा के यह बड़े नेता कांग्रेस की दिग्‍गज नेत्री से करेंगे प्रेम विवाह

Highlights दिल्‍ली कैंट के वसुंधरा वाटिका बैंक्‍वेट हॉल में होगी शादी 1 दिसंबर को होगा दोनों का विवाह गुपचुप तरीके से चल रही हैं शादी की तैयारियां  

2 min read
Nov 26, 2019

नोएडा। हाल ही में रायबरेली की कांग्रेस विधायक (Congress MLA) अदिति सिंह (Aditi Singh) की शादी काफी चर्चा में रही थी। उनकी शादी के बाद अब एक और शादी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। सपा (Samajwadi Party) के बड़े नेता कांग्रेस (Congress) की बड़ी नेत्री से शादी करने वाले हैं। दोनों की शादी की तारीख और स्‍थान तय हो चुका है।

अंगद सिंह से हुइ्र थी अदिति की शादी

21 नवंबर को उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के रायबरेली (Raebareli) से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह की शादी पंजाब (Punjab) के नवांशहर से कांग्रेस विधायक अंगद सिंह के साथ हुई थी। गुपचुप तरीके से दिल्‍ली (Delhi) में हुई यह शादी काफी चर्चित हो गई थी। अब एक और शादी लोगों का ध्‍यान अपनी ओर खींच सकती है। इस शादी की तैयारियां भी गुपचुप तरीके से चल रही हैं। इसके लिए लोगों को निमंत्रण पत्र भी भेजे जा चुके हैं।

दिल्‍ली में होगी शादी

हम बात कर रहे हैं समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता अनिल यादव (Anil Yadav) की। उनकी शादी 1 दिसंबर (December) को है। 1 दिसंबर को दिल्‍ली कैंट (Delhi Cant) के वसुंधरा वाटिका बैंक्‍वेट हॉल में वह पंखुरी पाठक (Pankhuri Pathak) से विवाह करेंगे। यह लव मैरिज बताई जा रही है। पंखुरी पाठक कांग्रेस की मीडिया पैनलिस्‍ट हैं।

सपा में रह चुकी हैं पंखुरी पाठक

आपको बता दें कि अ‍निल यादव सपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता रह चुके हैं। उनको सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का काफी करीबी माना जाता है। वहीं, पंखुरी पाठक भी सपा में प्रवक्‍ता के पद पर रह चुकी हैं। नोएडा की रहने वाली पंखुरी इस समय कांग्रेस में राष्‍ट्रीय मीडिया पैनलिस्‍ट हैं। सोशल मीडिया पर अनिल यादव और पंखुरी पाठक दोनों ही काफी एक्टिव रहते हैं।

Updated on:
26 Nov 2019 10:57 am
Published on:
26 Nov 2019 10:49 am
Also Read
View All