नोएडा

Sawan 2021 : सावन के प्रमुख व्रत और त्योहार की लिस्ट, जानिये कब मनेगी शिवरात्रि, तीज, नाग पंचमी और रक्षा बंधन

Sawan Ke Vrat aur Tyohar : श्रावण मास 25 जुलाई से आरंभ होकर 22 अगस्त रक्षा बंधन के दिन समाप्त होगा।

2 min read
Jul 23, 2021

नोएडा. Sawan ke Vrat aur Tyohar : सावन माह भगवान शिव का प्रिय महीना होता है। सावन के पवित्र महीने व्रत रखकर जलाभिषेक करने से भोलेनाथ मनोवांछित फल प्रदान देते हैं। इस बार सावन का महीना 25 जुलाई से आरंभ (Sawan 2021 start date) होकर रक्षा बंधन के दिन समाप्त होगा। इस बार सावन का महीना बेहद खास है, क्योंकि इस बार सावन के चार सोमवार को शुभ संयोग बन रहे हैं। पहले सोमवार पर सौभाग्य नामक दुर्लभ संयोग बन रहा है। सावन माह से ही वर्षाऋतु का आरम्भ माना जाता है। पंडित शिवशंकर आचार्य बताते हैं कि सावन मास से ही चातुर्मास शुरू होता है। सावन में भोलेनाथ की स्तुति करने से 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के समान फल की प्राप्ति होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन में कई महत्वपूर्ण त्योहार और व्रत भी होते हैं। आइये जानते हैं सावन माह में इस बार पड़ने वाले त्योहार और व्रत के बारे में।

सावन 2021 के प्रमुख व्रत और त्‍योहार (sawan 2021 festivals and shravan ke vrat)

26 जुलाई - सावन का पहला सोमवार

27 जुलाई - संकष्टी चतुर्थी

30 जुलाई - शीतला सप्तमी

31 जुलाई - कालाष्टमी, भैरव बाबा

2 अगस्त - सावन का दूसरा सोमवार

4 अगस्त - कामिका एकादशी

5 अगस्त 2021 - कृष्ण प्रदोष व्रत

6 अगस्त - शिवरात्रि

9 अगस्त- सावन का तीसरा सोमवार

11 अगस्त - हरियाली तीज

13 अगस्त - नागपंचमी

16 अगस्त - सावन का चौथा सोमवार

18 अगस्त - श्रावण पुत्रदा एकादशी व्रत

20 अगस्त - शुक्ल प्रदोष व्रत

21 अगस्त - ओणम पर्व

22 अगस्त - रक्षा बंधन

Published on:
23 Jul 2021 03:56 pm
Also Read
View All