नोएडा

Seema Haider: केंद्र सरकार के आदेश के बाद सीमा हैदर के वकील ने उन्हें पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग, क्या अब सीमा को जाना पड़ेगा पाकिस्तान?

Seema Haider: सीमा हैदर का केस लड़ने वाले उनके वकील ने ऐसा क्या हुआ कि सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजने की मांग कर दी है। उनका कहना है कि पहलगाम अटैक के बाद पीएम मोदी जिस तरह की कार्रवाई कर रहे हैं। सीमा हैदर को भी पाकिस्तान जाना चाहिए।

2 min read
May 03, 2025
Seema Haider (photo; Ians)

Seema Haider: सीमा हैदर और सचिन मीणा का जमानत कराने वाले अधिवक्ता हेमंत पाराशर ने एक न्यूज़ चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि पाकिस्तान हमारा दुश्मन देश है। सीमा हैदर भी उस दुश्मन देश की नागरिक हैं। वह अवैध तरीके से यहां पर रह रही हैं। इसलिए उन्हें यहां से तुरंत पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीमा हैदर मां भी बन गई हैं। तो भी उसे डिपोर्ट करने में कोई परेशानी नहीं होगी। अगर सरकार चाहे तो सीमा के खिलाफ चल रहे मुकदमे को स्थगित कर उन्हें डिपोर्ट किया जा सकता है।

Seema Haider: सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजे जाने की मांग करते हुए उनके वकील ने कहा कि पहले कोई महिला पाकिस्तान से आकर भारत में मां बन जाती थी। तो उसे यहां की नागरिकता मिल जाती थी। लेकिन वह कानून अब समाप्त हो गया है। इसलिए सीमा हैदर को भारत की नागरिकता कतई नहीं मिल सकती है। वही सीमा हैदर के वकील एपी सिंह के उसे दावे पर कहा कि उनके डॉक्यूमेंट गृह मंत्रालय और एटीएस के पास है। उन्होंने सवाल खड़ा किया की कौन से डॉक्यूमेंट है? उस डॉक्यूमेंट को सार्वजनिक किया जाए। उसके कोई डॉक्यूमेंट जमा नहीं है। और ना ही सीमा हैदर को भारत की नागरिकता मिल सकती है।

सीमा हैदर ने साधी चुप्पी, अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी दिनों से कोई वीडियो नहीं किया पोस्ट

एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर लोग लोग सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजने की मांग कर रहे हैं। लेकिन सीमा हैदर इस मामले पर बिल्कुल चुप हैं। उन्होंने पिछले करीब एक पखवाड़ा से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कोई वीडियो अपलोड नहीं किया है। हालांकि इस मामले पर सीमा हैदर के वकील एपी सिंह लगातार सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान ना भेजे जाने की मांग कर रहे हैं। उनका तर्क है की सीमा हदर का मामला कोर्ट में लंबित है। और उनके सारे दस्तावेज गृह मंत्रालय और एटीएस के पास जमा है। उन्होंने तर्क दिया की सीमा हैदर के जमानत के समय जो आदेश मिले थे। वह उन सभी का पालन कर रही है और अभी उसने भारत में एक बेटी को जन्म भी दिया है।

नेपाल के रास्ते से भारत आई थी सीमा हैदर

सीमा हैदर नेपाल के रास्ते से पाकिस्तान से भारत आई थी। सचिन मीना से उनकी दोस्ती पब्जी गेम खेलने के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे वह प्यार में बदल गई। वर्ष 2023 में वह अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते होते हुए भारत पहुंची थी। वर्तमान समय में वह नोएडा के राबूपुरा गांव में रह रही है। पहलगाम अटैक के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तानियों को भेजने के आदेश दिए थे। जिसके बाद सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है।

Updated on:
06 Jul 2025 01:11 pm
Published on:
03 May 2025 09:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर