नोएडा

कैराना उपचुनाव में वोटिंग में गड़बड़ी होने पर हटाए गए डीएम को लोकसभा चुनाव से पहले दी गई यह बड़ी जिम्‍मेदारी

शामली से हटाए आईएएस इंद्र विक्रम सिंह को दी गई नोएडा अथॉरिटी में तैनाती
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Nov 2018, 12:59 PM IST
IAS Indra Vikaram SIngh
लोकसभा चुनाव से पहले कैराना उपचुनाव में वोटिंग में गड़बड़ी करने वाले डीएम को अब इी गई यह बड़ी जिम्‍मेदारी

नोएडा। शामली से हटाए डीएम आईएएस इंद्र विक्रम सिंह को शासन की तरफ से बड़ी जिम्‍मेदारी दी गई है। उन्‍हें वेटिंग लिस्‍ट से हटाकर नोएडा अथॉरिटी का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) बनाया गया है। नोएडा प्राधिकरण में फिलहाल दो एसीईओ आरके मिश्र और एके श्रीवास्‍तव तैनात हैं। इनमें से एके श्रीवास्‍तव अगले माह रिटायर हो जाएंगे।

भाजपा प्रत्‍याशी की हुई थी हार

आपको बता दें क‍ि इसी साल कैराना में हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्‍याशी मृगांका सिंह को रालोद व सपा की संयुक्‍त उम्‍मीदार तबस्‍सुम हसन ने शिकस्‍म दी थी। इसमें वोटिंग में गड़बड़ी का गंभीर आरोप लगाया गया था। इसके बाद निर्वाचन आयोग ने वोटिंग की काउंटिंग में 3 हजार वोटों की गड़बड़ी पाई थी। इसके बाद निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आईएएस इंद्र विक्रम सिंह को शामली के डीएम पद से हटा दिया गया था। उनके स्‍थान पर अखिलेश सिंह को शामली के डीएम की जिम्‍मेदारी दी गई थी। तब से वेटिंग में चल रहे आईएएस इंद्र विक्रम सिंह को अब नोएडा अथॉरिटी में तैनाती दी गई है।

Published on: