नोएडा

शत्रुघ्न सिन्हा व यशवंत सिन्हा ने आप के मंच से बोला पीएम मोदी व भाजपा सरकार पर बड़ा हमला

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के अंदर केजरीवाल 1000 क्लीनिक बना सकता है तो प्रधानमंत्री जी पूरे देश में ऐसा कर सकते थे।

3 min read
Sep 08, 2018

नोएडा। आम आदमी पार्टी ने शनिवार को नोएडा के सेक्टर-46 में जन अधिकार रैली कर 29 अगस्त से शुुरू की गई जन अधिकार यात्रा का समापन किया। इस जनसभा में भाजपा के असंतुष्ट नेता शत्रुघ्न सिन्हा व पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने भी आप के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ मंच साझा किया। इस दौरान भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं।

ये भी पढ़ें

जब आम आदमी पार्टी का ‘गजनी’ सीएम केजरीवाल की रैली में पहुंचा तो देखकर सभी रह गए हक्के-बक्के

युवाओं से कहना चाहूंगा कि अगर जो कोई भी अच्छा काम कर रहा है उसकी तारीफ करें। अच्छा काम करने का ठेका सिर्फ हमारा नहीं है। अच्छे दिन का ठेका अब फेल हो चुका है। शिक्षा और स्वास्थ्य के मामले में आप सरकार की उपलब्धि बेमिसाल है। मैं भारतीय जनता पार्टी से पहले भारत की जनता का सेवक हूं। इसके अलावा शत्रुघ्न सिन्हा ने ये भी कहा कि उन्होंने कहा कि हमारे देश में यह परंपरा नहीं है कि जो दोषी हो उसे चौराहे पर खड़ा करके सजा दी जाए। हमारे देश में वोट के माध्यम से उन लोगों को सजा दी जाएगी, जिन्होंने जनका ले झूठ बोला है। मोदी जी देश की जनता नोटबंदी से नहीं उबर पाई तो आपने जीएसटी लागू कर दिया ये हमें नहीं समझ आ रहा तो आम जनता को क्या आएगा। नोटबंदी के चलते सारे उद्योग चौपट हो गए और आज तक चौपट हैं।

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के अंदर केजरीवाल 1000 क्लीनिक बना सकता है तो प्रधानमंत्री जी पूरे देश में ऐसा कर सकते थे। लेकिन उन्होंने पिछले तीन सालों में हमें ये करने से रोका है। चार साल के बाद मैं पूछना चाहता हूं कि मोदी जी ने ज्यादा काम किया या आम आदमी पार्टी ने। इस दौरान केजरीवाल की जनसभा में खुद को आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता बताने वाली महिला ने हंगामा किया। महिला ने आरोप लगाया कि आज दिल्ली सरकार बड़े पैमाने पर पेड़ लगा रही है। महिला कुछ पौधे लेकर आई थी, ये पौधे उसने संजय सिंह को देकर उन्हें बांटने के लिए कहा लेकिन संजय ने उसे भगा दिया। जब महिला हंगामा कर रही थी तो कुछ आप कार्यकर्ता आकर महिला को भाजपा का बताने लगे।

केजरीवाल के बाद भाजपा के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा ने पीएम मोदी का नाम लिए बिना कहा कि देश के सर्वोच्च पद पर बैठे आदमी के अंदर अहम बैठ गया है कि मैं ही सब कुछ कर सकता हूं मेरे अलावा कोई कुछ नहीं कर सकता। देश की राजनीति बदल रही है और चारों तरफ झूठ बोला जा रहा है। मीडिया पर केंद्र सरकार का कंट्रोल है। देश के सर्वोच्च पद पर बैठा हुआ आदमी झूठ बोल रहा है और ऐसा जानबूझ कर कर रहा है। यशवन्त सिन्हा ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि अब भारत की जनता झूठ को बर्दाश नहीं करेगी।

मोदी सरकार पर हमला करते हुए सिन्हा ने कहा कि अगर मोदी जी अगली बार भी चुनाव जीत गए तो भीख मांगने को भी रोजगार की श्रेणी में रख देंगे। सिन्हा ने केंद्र की नीतियों का विरोध करते हुए पेट्रोल की बढ़ती कीमत और डॉलर के मुकाबले रुपए की गिरती कीमत का जिक्र करते हुए अपना भाषण खत्म किया। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी की यह जन अधिकार यात्रा पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में यूपी के सहारनपुर जिले से शुरू की गई थी, समापन नोएडा में जन अधिकार रैली आयोजित कर किया गया।

ये भी पढ़ें

भाजपा में अब तक की सबसे बड़ी बगावत, यह दिग्गज नेता विपक्ष के साथ आया नजर
Published on:
08 Sept 2018 08:46 pm
Also Read
View All