नोएडा

बड़ी खबर: लोकसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल के साथ आएंगे भाजपा के ये दिग्‍गज सांसद और पूर्व मंत्री

सहारनपुर से 29 अगस्‍त को शुरू हुई जन अधिकार पद यात्रा 8 सितंबर यानी शनिवार को नोएडा पहुंचेगी, रैली को संबोधित करेंगे दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल

2 min read
Sep 07, 2018
बड़ी खबर: लोकसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल के साथ आएंगे भाजपा के ये दिग्‍गज सांसद और पूर्व मंत्री

नोएडा। सहारनपुर से 29 अगस्‍त को शुरू हुई जन अधिकार पद यात्रा 8 सितंबर यानी शनिवार को नोएडा पहुंचेगी। यहां इसका समापन होगा। नोएडा में होने वाली रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे। उनके साथ ही भाजपा के एक पूर्व मंत्री और दिग्‍गज व नामी सांसद भी इस रैली में दिख सकते हैं। लोकसभा चुनाव से पहले उनका अरविंद केजरीवाल के साथ दिखना भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें

Asiad पदक विजेता दिव्या काकरान के चुभते हुए सवालों पर अरविंद केजरीवाल का जवाब, अब नहीं होगी कोई दिक्कत

यूपी में बढ़ाए कदम

दरअसल, 29 अगस्‍त को सहारनपुर से आप पार्टी ने यूपी में अपने कदम बढ़ा दिए थे। इसके तहत राज्यसभा सांसद आैर पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह की अगुवाई में जन अधिकार पद यात्रा शुरू की गई थी। इसमें जनहित के मुद्दाें काे उठाते हुए भाजपा के खिलाफ माेर्चा खाेला गया है। इसके जरिए आप पार्टी किसान व मजदूरों से लेकर कर्मचारियों तक को अपने साथ जाेड़ने का प्रयास कर रही है। पद यात्रा शुरू होते समय संजय सिंह ने कहा था कि पार्टी इस बार यूपी में चुनाव लड़ेगी। इस पदयात्रा का शनिवार को नाेएडा में समापन होगा।

समापन पर होगी विशाल रैली

नोएडा में पदयात्रा के समापन अवसर पर एक विशाल जन अधिकार रैली भी होगी, जिसे आप पार्टी के संयोजक और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल संबोधित करेंगे। यह रैली शनिवार को दोपहर 2 बजे सेक्टर-46 के कमर्शल ग्राउंड में होगी। पार्टी के नोएडा प्रवक्‍ता संजीव निगम का कहना हैै क‍ि गन्‍न किसानों को भुगतान, आंगनवाड़ी व अन्‍य मुद्दों को लेकर उनकी पदयात्रा चल रही है। यह उनकी दूसरी पदयात्रा है। तैयारियां चल रही हैं। एनओसी भी मिल चुकी है। स्टेज भी तैयार हो चुका है। वहीं, नोएडा के आप पार्टी के प्रवक्‍ता संजीव नगिम का कहना है क‍ि इस रैली में दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें

आम आदमी से खास बने ‘कलाकार’ अरविंद केजरीवाल से जुड़ी 7 दिलचस्प बातें
Published on:
07 Sept 2018 11:00 am
Also Read
View All