
नई दिल्ली । 18 वीं एशियन गेम्स की महिला कुश्ती की कांस्य पदक विजेता दिव्या काकरान को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को सचिवालय भवन में सम्मानित किया था । दिव्या काकरान ने समारोह के दौरान सीएम के सामने पक्षपात करने को लेकर नाराजगी व्यक्त की थी।दिव्या ने सीएम केजरीवाल से मुलाकात के वक्त कहा था कि ‘मुझे कॉमनवेल्थ में ब्रॉन्ज मेडल मिला था। एक दौर था, जब हमें ग्लूकोज तक नहीं मिलता था। मेरा यह कहना है कि गरीब बच्चों की मदद की जाए। आज हम आगे बढ़ गए हैं तो आपने बुलाया है। लेकिन, उस वक्त मदद की जाए जब जरूरत हो। आपसे कॉमनवेल्थ के दौरान बात हुई थी, आपने मदद की बात कही थी। मैंने एशियन गेम्स के दौरान मदद की बात कही थी, लेकिन आपकी ओर से कोई मदद नहीं की गई थी। यहां तक कि फोन भी नहीं उठाया गया था।’मामले को गंभीरता से लेते हुये अरविंद केजरीवाल ने आज उन्हें जवाब दिया है । केजरीवाल ने कहा पहले किसी भी नीति पर हमें केंद्र सरकार का मुँह देखना पड़ता था पर अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हम आपको किसी भी शिकायत का मौक़ा नहीं देंगे । आइये वीडियों में सुनते हैं केजरीवाल ने और क्या कहा :-