नोएडा

अखिलेश यादव को एक और झटका शिवपाल यादव ने घोषित किए सेक्युलर मोर्चा के मंडल प्रभारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

सेक्युलर मोर्चे की घोषणा के बाद शिवपाल यादव का मुख्य फोकस पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर है।
2 min read
Sep 24, 2018
Feature image

नोएडा। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के नाम से अपने अलग संगठन की घोषणा करने वाले सपा के बागी नेता शिवपाल यादव ने सोमवार को एक बार फिर से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को बड़ा झटका देते हुए सेक्युलर मोर्चा के 14 मंडल प्रभारियों की सूची जारी कर दी। इस सूची में शामिल सभी लोग समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। इनमें से मेरठ मंडल में भी मंडल प्रभारी की घोषणा कर दी गई है।

डॉक्टर मरगूब त्यागी को मेरठ मंडल के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। आपको बता दे कि सेक्युलर मोर्चे की घोषणा के बाद शिवपाल यादव का मुख्य फोकस पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर है। इसी रणनीति के तहत शिवपाल यादव ने पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना कस्बे में मोर्चा के बैनर तले पहली रैली की थी। इसे राष्ट्रीय एकता सम्मेलन का नाम दिया गया था। इसी सम्मेलन के मंच से शिवपाल यादव ने यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।

गौरतलब है कि समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने के बाद से ही शिवपाल यादव लगातार पार्टी के विस्तार में लगे हुए हैं। इसी क्रम में जहां वे पुराने समाजवादियों को मोर्चे से जोड़ रहे हैं। वहीं संगठन का भी विस्तार कर रहे हैं। इसी के तहत उन्होंने इन 14 मंडल प्रभारियों की घोषणा की है। मेरठ के अलावा अन्य मंडलों प्रभारियों के नाम इस प्रकार हैं।

मंडलवार प्रभारियों के नाम
राम दर्शन यादव- आज़मगढ़
देवेन्द्र गुप्ता- आगरा
प्रकाश राय- इलाहाबाद
रघुराज सिंह शाक्य- कानपुर
डॉ एमपी यादव- गोरखपुर
प्रेम प्रकाश वर्मा- फैजाबाद
डॉक्टर रक्षपाल सिंह- अलीगढ़
विष्णु पाल सिंह- झांसी
देवेन्द्र सिंह- वाराणसी
राम सिंह यादव- लखनऊ
बाबूराम निषाद- बस्ती
फरहत मियां- बरेली
जय सिंह- मिर्जापुर

Updated on:
24 Sept 2018 04:45 pm
Published on:
24 Sept 2018 04:45 pm