नोएडा

लोकसभा चुनाव से पहले शिवपाल यादव ने मेरठ के इन नेताओं पर जताया भरोसा, सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

इससे पहले शिवपाल यादव सेक्युलर मोर्चा के 14 मंडल प्रभारियों व 15 प्रवक्ताओं की भी सूची जारी कर चुके हैं। जिसमें सीपी राय को प्रमुख प्रवक्ता बनाया गया है।

2 min read
Oct 07, 2018
shivpal yadav
लोकसभा चुनाव से पहले शिवपाल यादव ने मेरठ के इन नेताओं पर जताया भरोसा, सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

मेरठ। समाजवादी पार्टी के बागी नेता शिवपाल सिंह यादव लगातार अपने संगठन समाजवादी सेक्युलर मोर्चा को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। अभी पिछले सप्ताह ही उन्होंने यूपी के 30 जिलों में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की थी। इसके बाद शुक्रवार को उन्होंने प्रदेश के 21 जिलों में मोर्चा के नए जिलाध्यक्षों का भी ऐलान कर दिया है। इस सूची में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में अलीम अलवी को सेक्युलर मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले शिवपाल यादव सेक्युलर मोर्चा के 14 मंडल प्रभारियों व 15 प्रवक्ताओं की भी सूची जारी कर चुके हैं। जिसमें सीपी राय को प्रमुख प्रवक्ता बनाया गया है। जबकि मरगूब त्यागी को मेरठ मंडल का मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है। साथ ही अभिषेक गुर्जर को जिलाध्यक्षों की पहली सूची में मेरठ जिले का जिलाध्यक्ष घोषित किया जा चुका है।

आपको बता दे कि पिछले महीने ही शिवपाल यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के नाम से अलग संगठन का ऐलान किया था। इसके बाद 30 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सेक्युलर मोर्चा के बैनर तले राष्ट्रीय एकता सम्मेलन के नाम से एक जनसभा का आयोजन किया गया था। इस जनसभा में पश्चिमी यूपी के सभी जिलों से शिवपाल यादव के समर्थक शामिल हुए थे। जिनमें मुख्य रूप से कांग्रेस के टिकट पर संभल से लोकसभा चुनाव लड़े आचार्य प्रमोद कृष्णम व मुस्लिम नेता अंसार रजा शामिल थे।

इस सम्मेलन के मंच से ही शिवपाल यादव ने आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। अब इसी के मद्देनजर वे अपने संगठऩ को मजबूत करते नजर आ रहे हैं। आगामी अक्टूबर महीन में उनकी नोएडा में भी एक जनसभा प्रस्तावित है। शिवपाल यादव इस समय इटावा जिले की जसवंतनगर विधानसभा सीट से सपा के विधायक हैं। उन्होंने अभी पार्टी छोड़ने का ऐलान नहीं किया है।

Published on:
07 Oct 2018 02:51 pm