नोएडा

बड़ी खबरः सपा-बसपा गठबंधन में रालोद भी हुर्इ शामिल, इन सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी RLD, देखें वीडियो-

सपा 37 तो बसपा 38 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, आरएलडी के लिए भी 3 सीटें छोड़ी

2 min read
Feb 21, 2019
sp bsp and rld alliance
बड़ी खबरः सपा-बसपा गठबंधन में रालोद भी हुर्इ शामिल, इन सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी RLD

नोएडा. लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सपा-बसपा गठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा हो चुका है। सपा मुखिया अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती ने गठबंधन की सूचर जारी कर दी है। सूची के अनुसार, सपा जहां 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वहीं बसपा 38 लोकसभा सीटों पर अपनी किस्मत आजमाएगी। बता दें कि गठबंधन में आरएलडी के लिए 3 सीटें छोड़ी गर्इ हैं। राष्ट्रीय लोक दल वेस्ट यूपी की तीन सीट मथुरा, बागपत और मुजफ्फरनगर सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेगी। हालांकि अभी तक रालोद के गठबंधन में शामिल होने की अधिकारिक घोषणा नहीं हुर्इ है। एेसा माना जा रहा है कि रालोद के गठबंधन में शामिल होने की जल्‍द ही औपचारिक घोषणा हो जाएगी।

उल्लेखनीय है कि अजित सिंह और जयंत चौधरी गठबंधन में कम से कम 4 सीटों की मांग रालोद के लिए कर रहे थे, लेकिन सपा-बसपा उन्हें तीन सीटें ही देना चाहते थे। अब गठबंधन की सूची जारी होने के बाद साफ हो गया है कि रालाेद मथुरा, बागपत और मुजफ्फरनगर से किस्मत आजमाएगी। हालांकि यह भी माना जा रहा है कि एक अन्य सीट पर भी रालोद का प्रत्याशी खड़ा होगा, लेकिन वह सपा के कोटे से मिलेगी। इस तरह सपा 37 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। जबकि बसपा 38 लोकसभा सीटों पर अपनी किस्मत आजमाएगी। इस तरह सपा-बसपा आैर रालोद का गठबंधन 80 में 78 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगा। वहीं बची हुर्इ दो सीट रायबरेली और अमेठी गठबंधन ने कांग्रेस के लिए छोड़ी हैं।

वेस्ट यूपी की इन सीटों पर चुनाव लड़ेगी बसपा

बुलंदशहर, अमरोहा, गौतमबुद्ध नगर, नगीना, बिजनौर, मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़ और आगरा

वेस्ट यूपी की इन सीटों पर चुनाव लड़ेगी सपा

गाजियाबाद, कैराना, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, हाथरस, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं और बरेली

Updated on:
21 Feb 2019 06:48 pm
Published on:
21 Feb 2019 04:37 pm