नोएडा

सपा के कद्दावर नेता आजम खान ने सरेआम दी भद्दी-भद्दी गालियां, वीडियो वायरल

सरेआम भद्दी-भद्दी गालियां देने पर कांग्रेस ने आजम खान के चरित्र पर उठाए सवाल
2 min read
• •
Updated: 15 May 2018, 1:08 PM IST
azam khan

रामपुर. अक्सर विवादित बयानों से विपक्ष पर हमला बोलने वाले समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और रामपुर विधानसभा से विधायक आजम खान एक बार फिर विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं। दरअसल, इस बार वे किसी पार्टी या नेता पर बयान को लेकर चर्चा में नहीं, बल्कि एक वीडियो के चलते सुर्खियों में हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आजम खान की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें आजम खान एक ट्रैक्टर चालक को भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे हैं। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि आजम खान अपनी कार से एक रास्ते से गुजर रहे थे, लेकिन इसी बीच ड्राइवर ने कार बीच सड़क पर ही रोक दी। अचानक कार रुकने पर आजम खान ने देखा कि रास्तें में एक ट्रैक्टर खड़ा है। यह देख आजम खान को गुस्सा आ गया। शायद उन्हें किसी जरूरी काम से कहीं जाना था। इसके बाद गुस्से में आए आजम खान ने ट्रैक्टर चालक को खुलेआम भद्दी-भद्दी गालियां दी। बताया जा रहा है कि आजम जिस रास्ते से जा रहे थे उसी रास्ते पर एक ट्रैक्टर चालक सड़क के किनारे ट्रैक्टर खड़ा कर नमाज पढ़ने चला गया था। यह देखकर आज़म खान भड़क गए और अपनी कार रुकवाकर ट्रैक्टर चालक को गालियां देने लगे।

यह भी पढ़ें- सच साबित हुई इस ज्योतिषाचार्य की भविष्यवाणी, अब कहा- शनि जयंती तक देश पर मंडराता रहेगा तूफान का खतरा

मामला मीडिया में सामने आने के बाद कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल लाला ने इस घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि इससे इस बात पता चलता है कि उनकी यूनिवर्सिटी और स्कूल में बच्चों को क्या शिक्षा दी जाती होगी। कांग्रेस नेता ने आजम खान पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इससे पहले भी सपा विधायक लोगों के साथ बुरा व्यवहार कर चुके हैं।

Published on: