नोएडा

सपा का यह दिग्गज नेता शिवपाल के समाजवादी मोर्चा में हुआ शामिल, मिला ये बड़ा पद

20 साल पूर्व समाजवादी पार्टी में हुए थे शामिल

2 min read
Oct 25, 2018
सपा का यह दिग्गज नेता शिवपाल के मोर्चा में हुआ शामिल, मिला ये बड़ा पद

नोएडा।जहां एक तरफ सभी राजनीतिक पार्टियां 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे है। वहीं अखिलेश से अलग हुए समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल यादव ने समाजवादी वादी पार्टी को एक आैर झटका दिया है।इसकी वजह अपने मोर्चा का विस्तार में लगे शिवपाल यादव द्वारा सपा के पुराने आैर दिग्गज नेता को अपनी पार्टी में शामिल करना है।इतना ही नहीं उन्होंने दिग्गज नेता को जिले का पदाधिकारी मनोनीत किया है।

सपा में शुरूआत से जुड़े थे यह दिग्गज नेता अब बने जिलाध्यक्ष

दरअसल राजनीतिक पार्टी में अपना रसूख रखने वाले आैर समाजवादी पार्टी में करीब 20 साल से जुड़े हरेंद्र भाटी ने रविवार को पार्टी छोड़कर शिवपाल यादव का साथ थाम लिया।उन्हें शिवपाल यादव ने यूपी की शो विडो कहे जान वाले गौतमबुद्ध नगर का जिलाध्यक्ष मनाेनीत किया है।शिवपाल यादव ने इसकी घोषणा कर दी है। जिसके बाद से हरेंद्र मोर्चा को आगे बढ़ाने की तैयारी में जुट गये है। वहीं बता दें कि समाजवादी सेक्यलर मोर्चा को अब चुनाव आयोग ने मोर्चा का प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के नाम से रजिस्ट्रेशन कर दिया है। गौतमबुद्ध नगर में पीएसपी (लोहिया) के संगठन की जिम्मेदारी हरेंद्र भाटी को सौंपी गई है। पार्टी ने समाजवादी पार्टी के समानान्तर अपना संगठन खड़ा करना शुरू कर दिया है।पिछले हफ्ते ही नोएडा महानगर अध्यक्ष के पद पर शिवराम यादव की नियुक्ति हुई थी।

इन मुद्दों को लेकर आगे बढ़ेंगे हरेंद्र भाटी

सेक्युलर मोर्चा से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बने हरेंद्र भाटी ने बताया कि उन पर शिवपाल यादव ने भरौसा जताकर यह जिम्मेदारी दी है। जिसे आगे बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही वह जिले के नोएडा-ग्रेटर नोएडा में किसानों की समस्या को खत्म करने के लिए प्रयास करेंगे। इसके साथ ही युवाआें को रोजगार आैर नशे से युवाआें को बचाने के लिए काम करेंगे।

Published on:
25 Oct 2018 02:17 pm
Also Read
View All